सर्राफा की दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर में खोराबार पुलिस ने सर्राफा की दुकान में चोरी करने वाले आरोपी हरिशंकर जायसवाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की गई आठ जोड़ी पायल, 75 बिछिया, सोने की अंगूठी, नथ, और 52 सौ रुपये बरामद हुए। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेजा गया।

सर्राफा की दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर। खोराबार पुलिस ने सर्राफा की दुकान में चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी किए गए आठ जोड़ी पायल, 75 बिछिया, सोने की एक अंगूठी, सोने की एक नथ, चोरी का सामान बेचकर मिले 52 सौ रुपये, लोहे का रॉड व घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। आरोपी की पहचान झंगहा के रामपुरा बाजार निवासी हरिशंकर जायसवाल के रूप में हुई। आरोपी ने दो अप्रैल की रात में दुकान में चोरी की थी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में तलाश में थी। सामान बरामद कर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।