अब एआई करेगा अपराधियों की निगहबानी, उन्नत हो रहा यक्ष एप

Feb 07, 2026 03:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर। शिवम सिंह अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों की सटीक पहचान के लिए

अब एआई करेगा अपराधियों की निगहबानी, उन्नत हो रहा यक्ष एप

गोरखपुर। शिवम सिंह अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों की सटीक पहचान के लिए पुलिस अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद लेने जा रही है। एआई अपराधियों के निवास स्थान, गतिविधियों और पैटर्न का विश्लेषण कर पुलिस को अलर्ट करेगा, जिससे समय रहते अपराधी ही शिकंजा कसा जा सकेगा। इसके लिए एआई का समावेश करते हुए यक्ष एप को अपडेट किया जा रहा है। डीपीपी के जारी आदेश के मुताबिक, एआई आधारित सिस्टम को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि वह हर गली, मोहल्ले और संवेदनशील इलाके का डेटा स्वतः फीड कर सकेगा। पुलिसकर्मी क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मोबाइल एप ऑन रखेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके माध्यम से सूचनाएं दर्ज एआई उसे प्रोसेस करेगा और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करेगा। इससे पुराने अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और नए संदिग्धों पर नजर रखना आसान होगा। पुलिस विभाग द्वारा पूर्व में विकसित ‘यक्ष’ एप की ट्रेनिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब इससे आगे बढ़ते हुए एक नए और अधिक उन्नत यक्ष एप पर काम शुरू कर दिया गया है। इसमें एआई का समावेश किया गया है। इस नए एप को ऑन करते ही क्षेत्र से संबंधित डेटा सीसीटीएनएस के जरिए स्वतः सिस्टम में फीड हो जाएगा। इसमें अपराधियों का पता, आपराधिक इतिहास, हालिया गतिविधियां और इलाके की संवेदनशीलता जैसी जानकारियां शामिल होंगी। एआई आधारित निगरानी से पुलिस की कार्यशैली और अधिक प्रोएक्टिव होगी। हर गली-मोहल्ले में पुलिस की मौजूदगी के साथ डिजिटल निगरानी भी रहेगी, जिससे अपराधियों के लिए छिपना मुश्किल हो जाएगा। कम होगा पुलिस का कार्यभार यह सिस्टम पुलिस बल पर कार्यभार को भी कम करेगा और सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई को संभव बनाएगा। पुलिस का मानना है कि तकनीक के इस इस्तेमाल से न केवल अपराधों में कमी आएगी, बल्कि जनता का पुलिस पर विश्वास भी मजबूत होगा। आने वाले दिनों में एआई आधारित यह प्रणाली जिलेभर में चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।