Gorakhpur News: जनसहभागिता से नगर निगम आज लगाएगा 57 हजार पौधे
Gorakhpur News: महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त अजय जैन की अगुवाई में गोरखपुर में पौधरोपण अभियान चल रहा है। 2026-27 के तहत 40 करोड़ पौधों के लक्ष्य में से 67 हजार पौधों का लक्ष्य है, जिसमें से 10 हजार लगाए जा चुके हैं। विभिन्न स्थानों पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण हो रहा है।

Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर। 2026-27 के पौधरोपण अभियान के तहत महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त अजय जैन की अगुवाई में रविवार की सुबह से पौधरोपण अभियान चलेगा। महानगर और आसपास के चिन्हित स्थलों पर 67 हजार पौधे लगाए जाने के सापेक्ष 10 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। शेष के लिए जिन अधिकारियों, अभियंताओं और जोनल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है रविवार की सुबह ही ड्यूटी वाले स्थलों पर तैनात हैं।
पौधरोपण का लक्ष्य
उत्तर प्रदेश शासन के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 में पूरे प्रदेश में 40 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। इस क्रम में नगर निगम गोरखपुर को जुलाई माह में 67 हजार पौधों के पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित है। 05 जून एवं जुलाई में चल रहे पौधरोपण सप्ताह के तहत शुरू अभियान के तहत अब तक 10 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं।
इन स्थानों पर होगा वृह्द पौधरोपण
नगर आयुक्त अजय जैन के निर्देशानुसार सुथनी में 2000, ताल नंदौर स्थिति निर्माणाधीन कान्हा उपवन में 1950, एकला बांधा में 3000 और राप्ती ईको पार्क में 480 पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा हरसेवकपुर, टीबी अस्पताल परिसर, विभिन्न पोखरों, तक्रियाघाट और नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख पार्कों और मुख्य मार्गों पर भी बड़े पैमाने पर पौधरोपण होगा। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न पार्कों में 11 हजार, प्रमुख मार्गों पर 12 हजार एवं सभी वार्डों में पार्षदों के माध्यम से 8 हजार पौधे लगाए जाएंगे। वहीं, जलकल विभाग के पंप हाउसों में 6000 और पथ प्रकाश विभाग के माध्यम से 3000 पौधों का रोपण किया जाएगा।
अभियंताओं, जोनल अधिकारियों एवं पर्यवेक्षण अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी
नगर आयुक्त ने अभियान के लिए विभिन्न विभागों के अभियंताओं, जोनल अधिकारियों एवं पर्यवेक्षण अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। निर्देशित किया है कि रानी लक्ष्मीबाई पार्क से उद्यान सुपरवाइजर ज्ञानेन्द्र सिंह के माध्यम से पौधे प्राप्त कर निर्धारित स्थलों पर समय से पौधरोपण सुनिश्चित करें। सभी जोनल अधिकारी अपने-अपने वार्डों के पार्षदों से समन्वय स्थापित 100-100 पौधे लगवाएंगे। अभियान का नोडल अधिकारी वरिष्ठ उद्यान प्रभारी अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार नियुक्त हैं।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


