ऊपर गोरखपुर भरेगा फर्राटा, नीचे बच्चे लगाएंगे चौके-छक्के

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर नगर निगम फ्लाईओवर के नीचे खाली स्थानों को जन उपयोगी और आकर्षक बनाने की योजना बना रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर, खजांची और बरगदवा फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग, खेल सुविधाएं, कैफेटेरिया और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे स्थानीय नागरिकों को लाभ होगा।

ऊपर गोरखपुर भरेगा फर्राटा, नीचे बच्चे लगाएंगे चौके-छक्के

गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। महानगर को ट्रैफिक जाम से राहत देने वाले फ्लाईओवर के ऊपर वाहन फर्राटा भरेंगे वहीं, नीचे बच्चे क्रिकेट की पिच पर चौके छक्के लगाएंगे। नगर निगम ने फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़ी जगहों को जन उपयोगी और आकर्षक बनाने की तैयारी में जुट गया है। ट्रांसपोर्ट नगर सिक्सलेन, खजanchi और बरगदवा फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग, ग्रीन एरिया, पाथवे, कैफेटेरिया, कियोस्क और खेल सुविधाएं विकसित होंगी। । शनिवार को नगर आयुक्त अजय जैन के समक्ष मुख्य अभियंता अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता अशोक भाटी, अमरनाथ एवं सहायक अभियंता शैलेश कुमार समेत अन्य ने प्रस्तुतिकरण दिया। तीनों फ्लाईओवर के नीचे विकसित होने वाली परियोजनाओं पर कुल 17 करोड़ 78 लाख 93 हजार 858 रुपये खर्च का अनुमान है। शनिवार को हुई बैठक में नगर आयुक्त अजय जैन ने इस परियोजनाओं के लिए लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग से एनओसी लेने के लिए निर्देश दिया। वहीं, परियोजनाओं से आय अर्जित करने के लिए कियोस्क बनाने पर जोर दिया। निर्माण राशि का इस्टीमेट रिवाइज होगा.

ट्रांसपोर्टनगर फ्लाईओवर क्षेत्र का विकास

14.07 करोड़ रुपये ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर क्षेत्र के विकास पर खर्च

Voice of UP

ट्रांसपोर्टनगर के 02 किमी के फ्लाईओवरों के नीचे 6387.98 वर्गमीटर क्षेत्र में पार्किंग, 3456.87 वर्गमीटर में पैदल पथ (पाथवे), 1906.04 वर्गमीटर में प्लांटर एरिया और 6223.88 वर्गमीटर में हरित क्षेत्र विकसित होगा। लोगों के मनोरंजन और सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1215.29 वर्गमीटर क्षेत्र में स्टेपिंग स्टोन, 758.95 वर्गमीटर में कैंटीन एवं सिटिंग फ्लोरिंग बनाई जाएगी। साथ ही तीन कैंटीन, तीन शौचालय और एक कियोस्क का निर्माण कभी होगा। सौंदर्यीकरण के लिए दो आकर्षक मूर्तियां, 15 वंडर वेस्ट इंस्टॉलेशन, 18 सामान्य बैठने की व्यवस्था, 18 राउंड सिटिंग और 06 ट्री सिटिंग का निर्माण होगा। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 05 क्रिकेट पिच और 02 बैडमिंटन कोर्ट बनेंगे। इसके अलावा प्रकाश व्यवस्था, विद्युत कार्य, प्लंबिंग, रेलिंग और कर्ब स्टोन का निर्माण होगा.

खजांची फ्लाईओवर के नीचे का क्षेत्र

01.85 करोड़ से खजांची फ्लाईओवर के नीचे का क्षेत्र सवरेगा

खजांची फ्लाईओवर के नीचे स्थित खाली भूमि को जनसुविधाओं और सौंदर्यीकरण पर 01.85 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 993.56 वर्गमीटर क्षेत्र में पार्किंग एरिया, 436.45 वर्गमीटर क्षेत्र में पाथवे का,166.23 वर्गमीटर में प्लांटर एरिया और 822.83 वर्गमीटर में हरित क्षेत्र विकसित होगा। इसके अलावा 142.77 वर्गमीटर क्षेत्र में स्टेपिंग स्टोन लगाए जाएंगे। चार राउंड सिटिंग का निर्माण,दो आकर्षक मूर्तियां स्थापित होगी। रात्रि के समय सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रकाश व्यवस्था, विद्युत और प्लंबिंग कार्य भी कराए जाएंगे। इसके अलावा लगभग 295 मीटर लंबी रेलिंग और कर्ब स्टोन लगेगा। नगर आुयक्त के निर्देश पर यहां कियोस्क का प्रावधान भी किया जाएगा.

बरगदवा फ्लाईओवर के नीचे बहुउद्देश्यीय परिसर

01.86 करोड़ से बरगदवा फ्लाईओवर के नीचे बहुउद्देश्यीय सार्वजनिक परिसर

बरगदवा फ्लाईओवर के नीचे स्थित खाली क्षेत्र के विकास पर 01.86 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 982.46 वर्गमीटर क्षेत्र में पार्किंग, 447.55 वर्गमीटर में पाथवे, 153.13 वर्गमीटर में प्लांटर, 822.83 वर्गमीटर में हरित क्षेत्र विकसित होगा। 156.27 वर्गमीटर क्षेत्र में स्टेपिंग स्टोन लगेंगे। बैठने और आराम की व्यवस्था के लिए चार राउंड सिटिंग बनाई जाएंगी। साथ ही दो आकर्षक मूर्तियों की स्थापना होगी। प्रकाश व्यवस्था, विद्युत और प्लंबिंग कार्य होंगे। 304 मीटर लंबी रेलिंग और कर्ब स्टोन बनेगा। यहां भी नगर आयुक्त के निर्देश पर कियोस्क बनाए जाएंगे.

वर्तमान स्थिति

और फ्लाईओवरों के नीचे गंदगी, ठेले और वाहन खड़े मिले

वर्तमान में ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर के नीचे ट्रक संचालकों द्वारा फल मंडी लग रही। यहां चहुओर गंदगी और अतिक्रमण दिख रहा। वहीं, लगाई जाती है, जबकि खजांची फ्लाईओवर के नीचे वाहन, ठेले खोमचे, आटो-ई रिक्शा खड़े मिले। वह निर्माण सामग्री का ढेर पड़ा है। बरगदवा फ्लाओवर के नीचे वाहन पार्क और ठेले लगे मिले। यहां भी काफी गंदगी दिखी.

‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक हमारी कोशिश फ्लाईओवर के नीचे के क्षेत्र आधुनिक, स्वच्छ और आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करना है। इससे न केवल स्थानीय नागरिकों को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि शहर के सौंदर्यीकरण और शहरी विकास को भी नई दिशा मिलेगी।’

अजय जैन, नगर आयुक्त

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गोरखपुर में फ्लाईओवर के नीचे कौन सी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं?
फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग, ग्रीन एरिया, पाथवे, कैफेटेरिया, कियोस्क और खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।