ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरगोरखपुर पंचायत चुनाव : बूथों पर खूब दिखा आधी आबादी का उत्साह

गोरखपुर पंचायत चुनाव : बूथों पर खूब दिखा आधी आबादी का उत्साह

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता पंचायत चुनाव का उत्साह आधी आबादी में खूब दिखा। नई नवेली...

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता
 पंचायत चुनाव का उत्साह आधी आबादी में खूब दिखा। नई नवेली...
1/ 2गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता पंचायत चुनाव का उत्साह आधी आबादी में खूब दिखा। नई नवेली...
गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता
 पंचायत चुनाव का उत्साह आधी आबादी में खूब दिखा। नई नवेली...
2/ 2गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता पंचायत चुनाव का उत्साह आधी आबादी में खूब दिखा। नई नवेली...
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 16 Apr 2021 03:42 AM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता

पंचायत चुनाव का उत्साह आधी आबादी में खूब दिखा। नई नवेली दुल्हन से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक ने मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाई। बालिग हुई बेटियों ने अपना पहला मतदान किया। सुबह से ही बूथों पर महिलाओं की लम्बी कतार दिखी। कुछ इलाकों में महिलाओं ने पहले मतदान फिर चौका-बर्तन संभाला तो वहीं कुछ इलाकों में खा बना और खिलाकर वोट डालने महिलाएं पहुंची। यही वजह थी हर समय बूथों पर महिलाओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा ही दिखीं।

गुरुवार की सुबह जब मतदान शुरू हुआ तो ज्यादातर बूथों पर महिलाओं की कतार लग गई थी। इन कतारों में महिलाओं के हर रूप देखने को मिले। कहीं आत्मनिर्भर नारी तो कहीं घूंघट में महिलाएं मतदान करने पहुंचीं। बुजुर्ग महिलाएं लाठी या फिर अपनों के सहारे बूथों पर पहुंची जबकि बेटियां अपना पहला वोट डालने के लिए उत्साहित दिखीं।

कम्पोजिट विद्यालय जंगल तिनकोनिया वनटांगिया गांव में मतदान में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गांव की बहू घूंघट में वोट डालने पहुंची, बालिग हो चुकी बेटियां भी अपनी भाभी के साथ मतदान स्थल पर पहुंची। गोला के प्राथमिक विद्यालय डाढ़ी खास में 70 साल की महिला जो कि चलने फिरने में असमर्थ थीं उन्हें उनके घर के लोगों ने गोद में उठाकर मतदान स्थल तक पहुंचाया। पिपरौली ब्लाक के बड़गहन में 88 साल की बुजुर्ग गिरजा देवी लाठी के सहारे वोट डालने पहुंचीं। गिरजा देवी ने बताया कि वह चुनाव को उत्सव की तौर पर लेती हैं और हर बार वोट डालने जाती हैं।

इसी तरह भरोहिया विकासखंड के रमवापुर में मनीषा अपना पहला वोट देने के लिए उत्साहित थी। पिपराइच के मठिया गांव के प्राथमिक विद्यालय पर सुबह से ही महिलाओं की लम्बी कतार दिखी। यहां प्रत्याशियों की पत्नियों ने भी चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाला था। उन्होंने एक-एक महिला को मतदान कराने का लक्ष्य रखा था। जिसका नतीजा बूथों पर भी दिख रहा था। पाली क्षेत्र की निधि गिरि बीए की पढ़ाई कर रही हैं और वह पहली बार वोट डालने पहुंची थीं। निधि ने कहा कि वह पहली बार वोट डालने जा रही है उन्हें काफी खुशी है। यहीं की नेहा सिंह अपने ससुराल में पहली बार वोट डालने पहुंची थीं। पिपरइच के प्राथमिक विद्यालय अगया में दोपहर में महिलाओं की काफी भीड़ दिखी। महिलाओं ने बताया कि घर का खाना बनाकर वह मतदान करने आई हैं।

वहीं बड़हलगंज इलाके के ग्राम पंचायत महुलिया की 96 साल अतवारी देवी वोट डालने पहुंची। उन्होंने कहा कि जब तक जिंदा रहूंगी वोट डालूंगी। वोट से ही विकास होगा। गोला क्षेत्र के ककरही बूथ पर साधना शुक्ला ने कहा कि उनका पहली बार मतदान है अपनी मर्जी से वोट डाल रही हूं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें