Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Orders Demolition of Dilapidated School Buildings to Ensure Student Safety
जर्जर स्कूल भवन होंगे ध्वस्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जर्जर स्कूल भवन होंगे ध्वस्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर में जर्जर स्कूल भवनों को ध्वस्त करने का आदेश दिया गया है। बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे भवनों में कक्षाओं का संचालन छात्रहित में नहीं है। जनहानि की स्थिति में प्रधानाध्यापक और खंड...

Aug 04, 2025 04:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, निज संवाददाता। जिले के जर्जर स्कूल भवनों को ध्वस्त करने का एक बार फिर आदेश दिया गया। बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने प्रधानाध्यापकों और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जर्जर भवनों में कक्षाओं का संचालन छात्रहित में नहीं है। यदि ऐसे भवनों के गिरने से जनहानि होती है तो संबंधित प्रधानाध्यापक व खंड शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे। जिन विद्यालयों की तकनीकी रिपोर्ट पहले ही भेजी जा चुकी है, उनका ध्वस्तीकरण शीघ्र कराएं। जहां रिपोर्ट नहीं है, वहां चेतावनी चिह्न लगाकर भवन बंद करें। नए जर्जर भवनों की सूची भी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।