पिपराइच में पशु तस्करों से पुलिस के मुठभेड़ में एक गिरफ्तार, दो फरार
गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। पिपराइच थाना क्षेत्र में पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसओजी, स्वाट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी क
गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। पिपराइच थाना क्षेत्र में पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसओजी, स्वाट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दो फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि पशु तस्कर गोवंशों को पिकअप वाहन में लादकर ले जाने वाले हैं। सूचना पर पिपराइच थाना क्षेत्र के इस्लामपुर के पास पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, घिरते देख तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग और पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान गोवंशों से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे
में एक गोवंश की मौत हो गई, एक घायल हो गया, जबकि दो गोवंश जीवित बरामद किए गए। कांबिंग के दौरान पुलिस ने जनार्दन कनौजिया (40 वर्ष) निवासी मोहनपुर, थाना पिपराइच को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक पिकअप, दो बाइक, एक मोबाइल फोन तथा अन्य सामान बरामद किया गया।पुलिस ने हत्या के प्रयास के साथ धारा 3, 5(क), 8 गोवध अधिनियम तथा धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपियों साहब अंसारी, राजित अंसारी और अन्य अज्ञात आरोपियों की पुलिस तलाश कर है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


