नदी में नहाने से बच्चों की मौत की घटनाएं रोकें: मंडलायुक्त
गोरखपुर, निज संवाददाता। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एस चन्नप्पा ने राप्ती
गोरखपुर, निज संवाददाता। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एस चन्नप्पा ने राप्ती नदी के उन स्थलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।इसी स्थान पर कुछ दिन पहले नदी में नहाने गए बच्चों की दर्दनाक मृत्यु हुई थी। दोनों अधिकारियों ने साहूकोल उर्फ मिर्जापुर गॉव तथा राजघाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने पाए,इसके लिए दुर्घटना वाले क्षेत्रों में चेतावनी सूचक बोर्ड साइनेज आदि उचित दृश्य स्थानों पर लगाया जाए। ऐसी दुर्घटनाओं की सम्भावना के दृष्टिगत नदी के आस-पास के गॉवों में चौपाल लगाकर अभिभावकों को जागरूक किया जाय कि वे बच्चों को नदी में नहाने से रोके।
जिन क्षेत्रों में नदी में गहराई है ,वहॉं चेतावनी सूचक लाल बोर्ड सिंचाई विभाग तत्काल लगवा दें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


