सार्वजनिक स्थल पर न दिखे कूड़ा, सौ फीसदी डोर टू डोर हो कलेक्शन
Gorakhpur News - गोरखपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सहायक निदेशक सविता शुक्ला ने सभी नगर निगमों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कूड़ा संग्रहण, सफाई व्यवस्था में सुधार और जन-शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। सभी अधिकारियों ने मिलकर कचरा मुक्त शहर बनाने और स्वच्छता रैंकिंग में सुधार का संकल्प लिया।
गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन, नगरीय शासन निदेशालय की सहायक निदेशक सविता शुक्ला ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर कहीं कूड़ा कचरा नहीं दिखना चाहिए। प्रत्येक वार्ड में डोर टू डोर सौ फीसदी कूड़ा संग्रहण सुनिश्चित किया जाए। सफाई व्यवस्था को इतना सुदृढ़ करें कि आम जनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सविता शुक्ला, शनिवार अपराह्न गोरखपुर नगर निगम सभागार में गोरखपुर मंडल के सभी जनपदों से आए नगर निगम, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों से आए अधिशासी अभियंताओं के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं। उनके साथ तकनीकी सहयोग के लिए पीएफएमएस एक्सपर्ट अभय सिंह और ग्रीवांस रिड्र्सल मैनेजर प्रवीण श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत में नगर निगम गोरखपुर के जोनल अधिकारी रवि सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर औपचारिक स्वागत से किया। सविता शुक्ला ने सभी समस्त अधिशासी अधिकारियों को एमआईएस डेटा एंट्री, पोर्टल पर आवश्यक डॉक्यूमेंटेशन और धरातल पर चल रही फील्ड गतिविधियों की गहन समीक्षा की। स्वच्छता रैकिंग में सुधार के लिए जरुरी सुझाव एवं कड़े निर्देश दिए। तकनीकी सत्र में पीएफएमएस एक्सपर्ट अभय सिंह ने वित्तीय पारदर्शिता और पोर्टल प्रबंधन की जानकारी दी। प्रवीण श्रीवास्तव ने जन-शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर बल दिया। बैठक में अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, नगर निगम के सभी जोनल अधिकारियों, मुख्य सफाई निरीक्षक एवं सभी सफाई निरीक्षकों ने प्रतिभाग किया। अंत में सभी अधिकारियों ने अपने-अपने निकायों को कचरा मुक्त शहर बनाने और मंडल को रैंकिंग में शीर्ष स्थान दिलाने का सामूहिक संकल्प लिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


