ध्वजारोहण कर किया वार्षिकोत्सव का शुभारंभ
नगर आर्य समाज साहबगंज का 85वां वार्षिकोत्सव सोमवार को शुरू हुआ। तीन दिवसीय उत्सव के पहले दिन ध्वजारोहण, यज्ञ व भजनों से वातावरण भक्तिमय हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय ने गाय की महिमा...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरMon, 20 Nov 2023 08:28 PM
ऐप पर पढ़ें
गोरखपुर, निज संवाददाता : नगर आर्य समाज साहबगंज का 85वां वार्षिकोत्सव सोमवार को शुरू हुआ। तीन दिवसीय उत्सव के पहले दिन ध्वजारोहण, यज्ञ व भजनों से वातावरण भक्तिमय हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय ने गाय की महिमा पर प्रकाश डाला। वैदिक उपदेशक आचार्य शिवकुमार शास्त्री ने कहा कि वेदों के प्रचार-प्रसार के भाव को जगाने की जरूरत है। इस अवसर पर नगर आर्य समाज के प्रधान प्रहलाद गुप्त, आचार्य मनिता आर्या, सत्यार्थी उपस्थित थे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
