इंटरलॉकिंग ईंटें उखाड़ कर छोड़ीं, आवागमन में परेशानी
Gorakhpur News - गोरखपुर, हिटी। नगर निगम क्षेत्र में बिना अनुमति फाइबर ऑप्टिकल केबल डालने के
गोरखपुर, हिटी। नगर निगम क्षेत्र में बिना अनुमति फाइबर ऑप्टिकल केबल डालने के लिए खुदाई कर रही सेलुलर कंपनियों पर नगर निगम ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। सिविल लाइंस क्षेत्र में आरटीओ कार्यालय के सामने ऐसी ही खुदाई करते पकड़े जाने पर नगर निगम ने एयरटेल कंपनी का सामान जब्त कर जुर्माना लगाया है। सेलुलर कंपनियां पैसे बचाने के लिए नगर निगम को सूचना दिए बिना सड़क किनारे खुदाई कर रही हैं। इस प्रक्रिया में वे इंटरलॉकिंग ईंटें उखाड़ कर उन्हें वैसे ही छोड़ देती हैं, जिससे सड़क पर गड्ढे बन जाते हैं। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सिविल लाइंस वार्ड में सड़क किनारे खुदाई करते एयरटेल कंपनी के कर्मचारियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने कंपनी का सामान जब्त कर लिया। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि संबंधित कंपनी पर जुर्माना भी लगाया गया है। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि भविष्य में बिना अनुमति खुदाई करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


