Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Municipal Corporation Plans Multi-Purpose Shopping Complex and Banquet Hall
लालडिग्गी पार्क परिसर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ बैंक्वेट हॉल बनेगा

लालडिग्गी पार्क परिसर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ बैंक्वेट हॉल बनेगा

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर नगर निगम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत लालडिग्गी पार्क परिसर में 34.47 करोड़ रुपये की लागत से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सह बैंक्वेट हॉल का निर्माण करने की योजना बनाई है। रेजिडेंशियल बिल्डिंग के स्थान पर अब बैंक्वेट हॉल का निर्माण होगा, जिससे यह क्षेत्रवासियों और व्यवसायियों के लिए बहुउद्देश्यीय स्थल बनेगा।

Feb 07, 2026 09:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत गोरखपुर नगर निगम, पंडित जवाहर लाल नेहरू पार्क (लालडिग्गी) परिसर के साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सह बैंक्वेट हॉल का निर्माण करेगा। इस परियोजना पर 34.47 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। पहले इस स्थल पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ रेजिडेंशियल बिल्डिंग बनाने की योजना थी। लेकिन शासन स्तर पर मिले नए निर्देश के अनुसार अब रेजिडेंशियल भवन को बैंक्वेट हॉल में तब्दील किया जाएगा। नगर निगम का मानना है कि इस बदलाव से भवन का उपयोग अधिक बहुउद्देश्यीय होगा और यह क्षेत्रवासियों, व्यवसायियों और सामाजिक आयोजनों के लिए आकर्षक स्थल बन जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी प्रगति होगी। शासन में स्वीकृति के लिए भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक भवन का निर्माण 4000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर होगा। भवन में स्टिल्ट पार्किंग की सुविधा होगी। भूतल पर 20 दुकानें और प्रथम तल पर 20 दुकानें होगी। द्वितीय और तृतीय तल पर 02 बीएचके के 06 फ्लैट और 01 बीएचके के 02 फ्लैट होंगे। साथ ही, इंडोर गेम्स और लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं देने की योजना थी लेकिन अब यहां तब्दीली की गई है। द्वितीय तल पर ऑफिस स्पेस, फूडकोर्ट और लाइब्रेरी निर्माण की योजना है। इसके अलावा चतुर्थ तल पर बैंक्वेट हॉल का निर्माण किया जाएगा, जो सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए उपलब्ध होगा। नगर निगम अधिकारियों का मानना है कि यह परियोजना न केवल स्थानीय निवासियों के लिए सुविधाजनक होगी, बल्कि व्यवसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी। नए बदलाव से यह स्थल व्यापार, सामाजिक और सांस्कृतिक-मांगलिक कार्यक्रमों के लिए आकर्षक केंद्र बन जाएगा।