गोरखपुर में इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट, जलकल परिसर में बनेगा 16 मंजिला हाईराइज

Mar 01, 2026 12:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - गोरखपुर नगर निगम जलकल परिसर में 16 मंजिला हाईराइज कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना बना रहा है। इसके लिए 1000 करोड़ रुपये की संपत्तियों का आकलन कर 100 से 150 करोड़ रुपये का म्यूनिसिपल बॉंड लाने की तैयारी है। यह परियोजना शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में मदद करेगी।

गोरखपुर में इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट, जलकल परिसर में बनेगा 16 मंजिला हाईराइज

म्यूनिसिपल बॉन्ड लाने की तैयारी में जुटा नगर निगम गोलघर स्थित जलकल परिसर में 16 मंजिला हाईराइज कमर्शियल व रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स की परियोजना बना रहा है। जलकल कार्यालय परिसर को तोड़ वहां हाईराइज बिल्डिंग बनाई जाएगी। कांप्लेक्स में लग्जरी फ्लैट, शॉप, पार्किंग और कॉरपोरेट ऑफिस विकसित किए जाएंगे।

नगर निगम अपनी लगभग 1000 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों का आकलन कर आय के नए स्रोत सृजित करने की रणनीति पर काम कर रहा है। ताकि 100 से 150 करोड़ रुपये का म्यूनिसिपल बॉन्ड लाया जा सके। इस बांड के माध्यम से जुटाई जाने वाली राशि को शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और राजस्व सृजन करने वाली परियोजनाओं में निवेश किया जाएगा।

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के मुताबिक, यह कदम नगर निगम को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर शहरी निकाय बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। प्रस्तावित प्रोजेक्ट में वर्तमान किरायेदारों के लिए भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव कहते हैं कि म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए वित्तपोषित यह पहल गोरखपुर के शहरी विकास मॉडल को नई पहचान दे सकती है। फिलहाल नगर निगम ने प्रस्ताव बना कर शासन स्तर पर स्वीकृति के लिए भेजा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।