
16.50 लाख से 850 मीटर में पड़ेगी जलापूर्ति पाइप लाइन
Gorakhpur News - गोरखपुर नगर निगम के जलकल विभाग ने पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए दो वार्डों में पाइपलाइन विस्तार के लिए ऑफलाइन निविदाएं आमंत्रित की हैं। इससे 250 से अधिक घरों में जलापूर्ति की सुविधा मिलेगी। कुल अनुमानित लागत 16.50 लाख रुपये है। ठेकेदारों को 7 दिसंबर तक निविदाएं जमा करने की अनुमति है।
गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। महानगर में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम गोरखपुर के जलकल विभाग ने दो वार्डों में पाइपलाइन विस्तार के लिए ऑफलाइन निविदाएं आमंत्रित की हैं। इन जलापूर्ति पाइप लाइन डाले जाने से 250 से अधिक घरों में जलापूर्ति की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। जलकल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 7 दिसंबर तक ठेकेदार अपनी निविदाएं जमा कर सकेंगे। दोनों कार्यों की कुल अनुमानित लागत लगभग 16.50 लाख रुपये है। पहला कार्य वार्ड 04 के मदन मोहन मालवीय नगर में 410 मीटर पीवीसी पाइपलाइन विस्तार का है। इस पर 787281 रुपये खर्च होने का अनुमान है।
यहां रामपुर में विन्ध्यवासनी बिल्डिंग मटेरियल से रंजना त्रिपाठी के मकान तक 410 मीटर लंबी, 110 मिलीमीटर व्यास की, 6 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर दबाव क्षमता वाली पीवीसी पाइपलाइन डाली जाएगी। दूसरा कार्य वार्ड 01 में महादेवपुरम क्षेत्र के 415 मीटर पाइपलाइन विस्तार से संबंधित है, जिसकी लागत 862225 रुपये आंकी गई है। यहां महादेवपुरम में डॉन वास्को स्कूल से सुनील के मकान तक 415 मीटर लंबी, 110 मिलीमीटर व्यास की, 6 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर दबाव क्षमता वाली पीवीसी पाइपलाइन डाली जाएगी। कार्यों के लिए निविदा मूल्य 1180 रुपये तय किया गया है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने जलकल महाप्रबंधक को जल्द से जल्द टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




