Gorakhpur News: नगर निगम में 16 जुलाई को कार्यकारिणी के छह नए सदस्य चुने जाएंगे, जानिए कौन होगा बाहर

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर नगर निगम में कार्यकारिणी के पुनर्गठन के लिए

नगर निगम में 16 जुलाई को कार्यकारिणी के छह नए सदस्य चुने जाएंगे, जानिए कौन होगा बाहर

Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर नगर निगम में कार्यकारिणी के पुनर्गठन के लिए चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। एक अगस्त से पूर्व 31 जुलाई को कार्यकारिणी का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में कार्यकारिणी चुनाव के लिए 16 जुलाई को कार्यकारिणी समिति बैठक बुलाई गई है। इसके एक दिन पूर्व यात्री 15 जुलाई को सदन की बैठक बुला कर जटेपुर उत्तरी से पूर्व सपा पार्षद श्रवण कुमार यादव को श्रद्धांजलि दी जाएगी। महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने इस तिथियों पर अपनी सहमति व्यक्त कर दी है।नगर निगम की कार्यकारिणी से भाजपा पार्षद उपसभापति पवन त्रिपाठी, ऋषि मोहन वर्मा, छोटे लाल यादव, श्रवण पटेल एवं सरोज पासवान अपना कार्यकाल पूर्ण कर बाहर हो जाएंगी।

इसी तरह समाजवादी पार्टी से पार्षद रमेश यादव भी कार्यकारिणी से बाहर हो जाएंगे। सपा चूंकि चुनाव की स्थिति में नहीं है, ऐसे में उनका एक पार्षद रमेश यादव की जगह लेगा। निगम सदन में वर्तमान में सिर्फ समाजवादी पार्टी के 16 पार्षद हैं। भाजपा की ओर से भी 05 पार्षदों के नाम सर्वानुमति से ही कार्यकारिणी के लिए पार्टी स्तर से आएंगे। 16 जुलाई की कार्यकारिणी बैठक में 06 नए सदस्यों का निर्वाचन सर्वानुमति से घोषित हो जाएगा। इसके बाद नव गठित कार्यकारिणी की पहली बैठक में उपसभापति का भी चुनाव होगा। यदि चुनाव की नौबत आई तो नगर निगम सदन के निर्वाचित पार्षदों के अलावा आठ पदेन सदस्य भी वोट डालेंगे। इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, रवि किशन, मंत्री संजय निषाद समेत अन्य नेता शामिल हैं। मनोतीन पार्षदों को मताधिकार एवं कार्यकारिणी में शामिल होने का अधिकार नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur News: नगर निगम में 16 जुलाई को कार्यकारिणी के छह नए सदस्य चुने जाएंगे, जानिए कौन होगा बाहर