Gorakhpur News: गंदगी देख नराज हुए नगर आयुक्त, पांच सफाई कर्मचारी हटाए

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News: गोरखपुर के नगर आयुक्त अजय जैन ने हरसेवकपुर वार्ड में सफाई, पेयजल, सड़क, नाली और पार्कों के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर पांच सफाई कर्मचारियों को हटाने का निर्देश दिया गया। वार्डवासियों को 15 दिन के भीतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और निर्माण कार्य शीघ्र पूरे करने के निर्देश दिए गए। पार्कों के सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई।

Gorakhpur News: गंदगी देख नराज हुए नगर आयुक्त, पांच सफाई कर्मचारी हटाए

Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता नगर आयुक्त अजय जैन ने मंगलवार को हरसेवकपुर वार्ड में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था तथा निर्माणाधीन सड़क, नाली एवं पार्कों के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर पांच सफाई कर्मचारियों को हटाने का निर्देश दिया। वहीं 15 दिन के अंदर पेयजल कनेक्शन देने का निर्देश जलकल के जिम्मेदारों को दिया।

सड़क और पेयजल कार्यों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को जगह-जगह गंदगी दिखी। जोनल अधिकारी को लापरवाह पांच पांच सफाई कर्मचारियों हटाने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने त्वरित आर्थिक विकास योजना से कराए जा रहे सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त सोना सिटी कॉलोनी में गीता शंकर दुबे के मकान से राम जी यादव के मकान होते हुए गांधीनगर कॉलोनी गेट तक तथा विभिन्न गलियों में चल रहे सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण से पहले पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा करने का निर्देश दिया। पेयजल व्यवस्था की समीक्षा के दौरान सहायक अभियंता जलकल राकेश यादव ने बताया कि वार्ड में कुल आठ किलोमीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन बिछाई जानी है, जिसमें से लगभग 5,800 मीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। 15 दिनों के भीतर नलकूप चालू कर दिया जाएगा। इस पर नगर आयुक्त ने 15 दिन के अंदर वार्डवासियों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

पार्कों के विकास कार्यों का निरीक्षण

पार्कों का निर्माण शीघ्र पूरा करें

नगर आयुक्त ने 15वें वित्त आयोग की योजना के अंतर्गत स्वीकृत सोना सिटी स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत हरसेवकपुर में निर्माणाधीन साहित्य पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता अमरनाथ, सहायक नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रताप सिंह, जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव, सहायक अभियंता जलकल राकेश यादव, अवर अभियंता आशीष तिवारी आदि उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦नगर आयुक्त ने हरसेवकपुर वार्ड में किन कार्यों का निरीक्षण किया?−
उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था तथा निर्माणाधीन सड़क, नाली और पार्कों के विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: गंदगी देख नराज हुए नगर आयुक्त, पांच सफाई कर्मचारी हटाए