सीएम ग्रिड परियोजना की धीमी प्रगति पर नगर आयुक्त नाराज

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर के नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने सीएम ग्रिड परियोजना के तहत शाहपुर में रोड का निरीक्षण किया। कार्य में देरी पर ठेकेदार पर नाराजगी जताते हुए 15 दिनों में काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रीट लाइटों को भी जलाने का निर्देश दिया और नालों की ढलाई में तेजी लाने को कहा।

सीएम ग्रिड परियोजना की धीमी प्रगति पर नगर आयुक्त नाराज

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने गुरुवार की रात 10.50 बजे शाहपुर में डॉक्टर्स एनक्लेव के पास सीएम ग्रिड परियोजना में निर्मित रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य धीमा होने पर संबंधित ठेकेदार पर कड़ी नाराज की व्यक्त की। निर्देशित किया कि कार्य को 15 दिनों में समाप्त कराए कराएं।निरीक्षण के दौरान इस रोड पर स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन कर जलाने के भी निर्देश दिए गए। उसके बाद गौरव सिंह सोगरवाल गोलघर में सीएम ग्रिड फेज 2 की सभी सड़कों का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान नाला खुदाई का कार्य चल रहा था। नगर आयुक्त ने नालों की ढलाई तेजी से करने हेतु निर्देश दिए।नाला

निर्माण के बाद डाकखाना रोड पर पाथवे और सड़क निर्माण को भी तेजी से करने के लिए मुख्य अभियंता अमित शर्मा को को निर्देश किए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता अमित शर्मा के साथ अधिशासी अभियंता अमरनाथ एवं अवर अभियंता अवनीश भारती उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।