Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Missing Jeweler s Son Alleges Murder Conspiracy Linked to WhatsApp Comments
लापता सर्राफा व्यापारी की हत्या की आशंका, पूर्व पदाधिकारी पर केस

लापता सर्राफा व्यापारी की हत्या की आशंका, पूर्व पदाधिकारी पर केस

संक्षेप:

Gorakhpur News - सर्राफा व्यापारी के बेटे ने व्हाट्सएप पोस्ट की टिप्पणी के बाद जताया है हत्या का शकसर्राफा व्यापारी के बेटे ने व्हाट्सएप पोस्ट की टिप्पणी के बाद जताया

Jan 16, 2026 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता राजघाट इलाके से 16 महीने पहले लापता हुए सर्राफा व्यापारी की हत्या की आशंका जताई गई है। व्यापारी के बेटे ने सर्राफा मंडल के पूर्व पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पिता को गायब करने और हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया है। यह पूरा मामला सर्राफा मंडल के पंजीकृत व्हाट्सएप ग्रुप में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद से तूल पकड़ा और बेटे को इस टिप्पणी से संदेह हुआ। फिलहाल पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजघाट थाना क्षेत्र के रायगंज उत्तरी निवासी स्वर्ण व्यवसायी आकाश वर्मा ने बताया कि उनके पिता हरिओम वर्मा 10 अगस्त 2024 की सुबह करीब चार बजे रोज की तरह टहलने निकले थे, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटे।

इस संबंध में उसी दिन राजघाट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजनों द्वारा लगातार तलाश के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। इस बीच सराफा मंडल के व्हाट्सएप ग्रुप पर की गई टिप्पणी के बाद मामले में तूल पकड़ लिया और आकाश वर्मा पहले थाना पुलिस और बाद में कोर्ट पहुंच गए। केस दर्ज होने की जानकारी के बाद सर्राफा कारोबारियों में इसकी चर्चा तेज हो गई है। मुकदमे की रंजिश में हत्या का लगाया आरोप आकाश वर्मा के अनुसार, 28 अगस्त 2025 को सर्राफा मंडल हिन्दी बाजार के पंजीकृत व्हाट्सएप ग्रुप में व्यापारियों की सुरक्षा और बाजार बंदी को लेकर चर्चा चल रही थी। सर्राफा मंडल का सदस्य होने के नाते वह भी इस ग्रुप पर जुड़े हुए हैं। उन्होंने संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत निर्णय लेने की बात कही। आरोप है कि इस टिप्पणी से नाराज होकर सर्राफा मंडल के पूर्व पदाधिकारी महेश वर्मा ने 29 अगस्त 2025 की सुबह ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आकाश का कहना है कि मुकदमे की रंजिश में उनके पिता का अपहरण कर हत्या कर दी गई और शव को गायब कर दिया गया। उन्होंने महेश वर्मा को आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताते हुए अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताते हुए सुरक्षा की मांग की। फर्जी हालमार्किंग को लेकर पूर्व में बड़ी कार्रवाई हुई थी। इसी मामले को लेकर साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस की जांच में हकीकत सामने आ जाएगी। -महेश वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, पूर्वांचल सोनार समिति मामले में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;