विरासत गलियारा में बिजली कार्यों का जायजा लेने पहुंचे एमडी

Apr 07, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - - रविवार को निरीक्षण के दौरान धीमी गति पर सीएम ने जताई थी नाराजगी -

विरासत गलियारा में बिजली कार्यों का जायजा लेने पहुंचे एमडी

गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) शंभू कुमार ने सोमवार को विरासत गलियारा का निरीक्षण किया। रविवार को निरीक्षण के दौरान धीमी गति को लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद प्रबंध निदेशक जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रबंध निदेशक मुख्यमंत्री से भी मिले और विरासत गलियारा में बिजली व्यवस्था से जुड़ी जानकारी दी। एमडी ने निर्देश दिया कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता से करें ताकि तारों की शिफ्टिंग और नए पोल लगाने में किसी प्रकार की समस्या न आए। उन्होंने बक्शीपुर विद्युत उपकेंद्र का भी दौरा किया।

अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपकेंद्र की शिफ्टिंग जल्द पूरी की जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आगामी गर्मी को देखते हुए एमडी ने कहा कि गर्मी के मौसम में आपूर्ति पूरी तरह सुचारु रहे और उपभोक्ताओं को अनावश्यक कटौती का सामना न करना पड़े।बिजली कार्य पीडब्ल्यूडी करा रहा, हमारा सिर्फ सुपरविजनपूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता (शहरी) रणजीत चौधरी ने कहा कि बिजली निगम की जिम्मेदारी मात्र सुपरविजन की है। विरासत गलियारा में हो रहे बिजली के कार्य को पीडब्लूडी करा रहा है। विभाग की भूमिका केवल शटडाउन देने तक सीमित है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।