Gorakhpur News: वाहन दिलाने के नाम पर 8.25 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गोरखपुर में, अकरम शाह को 8.25 लाख रुपये की वाहन खरीद की धोखाधड़ी और लौटाने पर मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित को वाहन की फोटो दिखाकर पैसे मांगे गए थे, लेकिन जब वाहन नहीं मिला, तो धमकी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया।

Gorakhpur News: वाहन दिलाने के नाम पर 8.25 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखनाथ इलाके में वाहन खरीदवाने के नाम पर 8.25 लाख रुपये लेने और रकम वापस मांगने पर मारपीट व धमकी देने के आरोप में पुलिस ने अकरम शाह को गिरफ्तार किया है। आरोपी अकरम शाह मूलरूप से पुरानी बाजार तुलसीपुर, जिला बलरामपुर का रहने वाला है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, अकरम ने पीड़ित की वाहन खरीदने को लेकर अष्टभुजा गिरि से मुलाकात कराई थी। अष्टभुजा ने बैंक से वाहन खरीदकर बेचने का काम करने की बात बताई। 18 मार्च 2026 को एक चारपहिया वाहन की फोटो दिखाकर उसकी कीमत 12.50 लाख रुपये बताई गई और वाहन राजस्थान यार्ड में होने की जानकारी दी गई।पीड़ित

ने दो किस्तों में कुल 8.25 लाख रुपये खाते में भेज दिए। शेष रकम के लिए फाइनेंस कराने की बात कहकर ब्लैंक चेक भी लिया गया और कथित रिलीज ऑर्डर दिया गया। आरोप है कि पीड़ित को वाहन लेने राजस्थान भेजा गया, लेकिन चार दिन रहने के बाद भी वाहन नहीं मिला। वापस आने पर रकम मांगने पर चेक के जरिए मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पांच जून को रकम लौटाने को लेकर समझौता हुआ, लेकिन इसके बाद अष्टभुजा ने दो साथियों के साथ वादी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर केस दर्ज किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: वाहन दिलाने के नाम पर 8.25 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार