सफाई न होने से बढ़े मच्छर, ज्ञापन सौंपा
Mar 10, 2026 07:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News - गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के वर्तमान और पूर्व पार्षदों ने मच्छरों के प्रकोप के खिलाफ अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने कहा कि फागिंग मशीनें नियमित वार्डों में नहीं जा रही हैं और नालों की सफाई नहीं हो रही है, जिससे मच्छरों की संख्या बढ़ रही है।

गोरखपुर। महानगर में मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए समाजवादी पार्टी के वर्तमान और पूर्व पार्षदों ने पार्षद दल के नेता अशोक यादव के नेतृत्व में अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने कहा कि फागिंग मशीन नियमित वार्डों में नहीं जा रही है। इसके साथ ही नालों की तल्लीझार सफाई नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में जियाउल इस्लाम, अभिषेक पासवान, जुबेर अहमद, बृजेन्द्र अग्रहरि, इरशाद आलम, शाहिद अख्तर, शहाब अंसारी, चन्द्रभान प्रजापति, विवेक मिश्रा, सिंघासन सिंह यादव, अभिमन्यु मौर्या आदि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


