गोरखपुर तहसील सदर परिसर के न्यायालयों में भ्रष्टाचार पर दो दिन कार्य बहिष्कार

Feb 24, 2026 02:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर में जिला अधिवक्ता एसोसिएशन की बैठक में न्यायालयों में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में 24 और 25 फरवरी को सामूहिक न्यायिक कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया। अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उनके स्थानांतरण की मांग की है। बार एसोसिएशन के चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने का भी निर्णय हुआ।

गोरखपुर तहसील सदर परिसर के न्यायालयों में भ्रष्टाचार पर दो दिन कार्य बहिष्कार

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के सभागार में सोमवार को साधारण सभा की बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संचालन मंत्री चन्द्र प्रकाश मिश्र ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कलक्ट्रेट कचहरी परिसर एवं तहसील सदर परिसर के न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के विरोध में जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के अधिवक्ता 24 और 25 फरवरी को सामूहिक रूप से न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे। अधिवक्ताओं ने न्यायालयों की कार्यप्रणाली की कड़ी निंदा करते हुए इसे न्यायिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक बताया। इसके अतिरिक्त नायब तहसीलदार पिपराइच नीरू सिंह एवं नायब तहसीलदार सदर आकांक्षा पासवान के न्यायालयों में भी गंभीर अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए।

अधिवक्ताओं का कहना है कि उनकी कार्यप्रणाली से वादकारियों और अधिवक्ताओं में भारी असंतोष है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण तक उनके न्यायालयों का बहिष्कार जारी रहेगा। साथ ही, उनके स्थानांतरण की मांग को लेकर शासन-प्रशासन को पत्र प्रेषित किया जाएगा। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं की बैठक गोरखपुर। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के कार्यकारिणी कक्ष में एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मंत्री की उपस्थिति में सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ महत्वपूर्ण वार्ता आयोजित की गई। वार्ता के उपरांत एल्डर्स कमेटी की सहमति से बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के चुनाव को सुचारु एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेश्याम पांडेय तथा सदस्यगण हरिप्रकाश मिश्र, रामजीत यादव, महेंद्र प्रताप सिंह और नरसिंह शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय एवं मंत्री गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।