आरजे अनुराग संग गोरखपुर में शुरू हुआ देश का पहला आईटीएमएस रेडियो

Jan 02, 2026 09:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - गोरखपुर, मुख्य संवाददाता वर्ष 2026 के आगाज के साथ गुरुवार को नगर निगम गोरखपुर

आरजे अनुराग संग गोरखपुर में शुरू हुआ देश का पहला आईटीएमएस रेडियो

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता वर्ष 2026 के आगाज के साथ गुरुवार को नगर निगम गोरखपुर ने स्मार्ट सिटी की दिशा में नवाचार की ओर एक और कदम उठाया। निगम ने देश का पहला आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) रेडियो शुरू किया जिसके माध्यम से यातायात जागरूकता, नगर निगम की योजनाएं, जनहित सूचनाएं और सकारात्मक संदेश आमजन तक पहुंचाए जा रहे हैं। इस नवाचार की शुरुआत करते हुए गुरुवार की सुबह 8 बजे से 8.30 बजे तक रेडियो जॉकी अनुराग ने अपनी आवाज़ के माध्यम से नागरिकों को ट्रैफिक नियमों, सुरक्षित यातायात व्यवहार और नगर निगम की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

यह रेडियो विशेष रूप से महानगर की सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों के लिए उपयोगी साबित होगा। आईटीएमएस रेडियो से गुरुवार को महानगरवासियों से मुखातिब आरजे अनुराग ने नए साल पर स्वच्छता मित्रों के स्वच्छ गोरखपुर में दिए जा रहे योगदान की ओर ध्यान आकर्षित किया। वहीं, महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव भी मुखातिब हुए जिन्होंने नगर निगम की इस नई पहल की सराहना करते हुए नए साल के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं। इन चौराहों पर सुनाई देगा आईटीएमएस रेडियो पीए एनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए कूड़ाघाट, मोहद्दीपुर, विश्वविद्यालय, यातायात तिराहा, गोलघर चौक, कचहरी चौक, शास्त्री चौक, बेतियाहाता चौक, आंबेडकर चौक, नौसड़, अग्रसेन चौक और काली मंदिर चौक पर आईटीएमएस रेडियो को सुन सकेंगे। बोले जिम्मेदार आईटीएमएस रेडियो का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना और नागरिकों को जागरूक बनाना है। यह पहल स्मार्ट गोरखपुर की अवधारणा को और मजबूती प्रदान करेगी। निगम की इस पहल को शहरी प्रबंधन के क्षेत्र में एक नई मिसाल माना जा रहा है। - प्रमोद कुमार, अपर नगर आयुक्त

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;