Gorakhpur News: गोरक्ष मॉडल प्रेरणा कैंटीन हुआ शुभारंभ

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गोरखपुर में विधायक विपिन सिंह ने 'गोरक्ष मॉडल प्रेरणा कैंटीन' का उद्घाटन किया। यह कैंटीन उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओँ द्वारा संचालित है। इसमें गुणवत्ता युक्त खाद्य उत्पाद सुलभ दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

गोरक्ष मॉडल प्रेरणा कैंटीन हुआ शुभारंभ
गोरक्ष मॉडल प्रेरणा कैंटीन हुआ शुभारंभ

Gorakhpur News: गोरखपुर। विकास भवन परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्थापित 'गोरक्ष मॉडल प्रेरणा कैंटीन' का उद्घाटन विधायक विपिन सिंह ने फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, परियोजना निदेशक और उपायुक्त श्रम एवं रोज़गार सहित मिशन के समस्त स्टाफ एवं स्थानीय लोग गरिमामयी उपस्थिति में मौजूद रहे।कैंटीन का संचालन उरुवा निवासी व क्लस्टर लेवल फेडरेशन की अध्यक्ष पूनम गुप्ता द्वारा किया जा रहा है। शुद्धता एवं स्वच्छता: कैंटीन में स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिला सदस्यों द्वारा पूरी साफ-सफाई और गुणवत्ता के साथ तैयार खाद्य उत्पाद परोसे जाएंगे। सभी खाद्य सामग्री आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुलभ एवं किफायती (जनता की) दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विधायक विपिन सिंह जी ने समूह की महिलाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि गोरक्ष प्रेरणा कैंटीन महिलाओं को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक उत्कृष्ट कदम है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: गोरक्ष मॉडल प्रेरणा कैंटीन हुआ शुभारंभ