
ट्रेन्चलेस विधि से सीवर लाइन डालने का काम शुरू
संक्षेप: Gorakhpur News - गोरखपुर में अमृत 2.0 कार्यक्रम के तहत जल निगम ने ट्रेन्चलेस विधि से सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया। हुमायूंपुर तिराहा से जगेश्वर पासी चौराहा होते हुए गोरखनाथ थाने तक कार्य किया जाएगा। डायवर्जन मार्ग के लिए मार्गदर्शक पट्टिकाएं लगाई गई हैं और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की गई है।
गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। ट्रैफिक विभाग के डायवर्जन लागू करने के साथ शुक्रवार से अमृत 2.0 कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) हुमायूंपुर तिराहा से जगेश्वर पासी चौराहा होते हुए गोरखनाथ थाने तक ट्रेन्चलेस विधि से सीवर लाइन डालने का काम शुरू हो गया। जल निगम की टीम ने गोरखनाथ थाने से जगेसर पासी चौक जाने वाली अंसारी रोड पर वजीराबाद मोड़ और बागवाली मस्जिद के पास जेसीबी से तकरीबन 6 मीटर गढ्ढा खोदने का काम शुरू हुआ। इसी के साथ डायवर्जन मार्ग पर मार्गदर्शक पट्टिकाएं लगा दी गई हैं। दूसरी ओर सीवर लाइन डालने से क्षतिग्रस्त डायवर्जन मार्ग की जीएसबी डाल कर मरम्मत का काम भी जोरों पर है।

शुक्रवार को अधिशासी अभियंता पंकज कुमार और स्थानीय पार्षद स्थानीय पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने खुदाई के काम का निरीक्षण किया। काम कर रहे श्रमिकों और सुपरवाइजरों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। इसके अलावा डायर्वजन रूट का निरीक्षण कर उनकी जीएसबी डाल मरम्मत के काम का भी जाएजा लिया। स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए आश्वस्त किया कि तीन माह के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। ये डायवर्जन मार्ग घोषित गोरखनाथ थाने के पीछे की सड़क से जाहिदाबाद रोड होते हुए गोरखनाथ मंदिर के गेट नंबर 2 तक, यूनियन बैंक एटीएम से जनप्रिय विहार कॉलोनी, शिव मंदिर, जमुनिया बाग होते हुए जाहिदाबाद रोड तक, जगेश्वर पासी चौराहा से खरे चौक होते हुए गोरखनाथ ओवरब्रिज तक, बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र से सिंधी कॉलोनी रोड होते हुए गोरखनाथ रोड तक और अमर हैंडलूम सेंटर, यादव टोला से हाजी फार्म हाउस और सिंधी कॉलोनी रोड होकर गोरखनाथ रोड तक।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




