50 सीटर यात्री बोट संचालन, जीडीए और जलमार्ग प्राधिकरण के बीच होगा अनुबंध जल्द
Gorakhpur News - गोरखपुर में रामगढ़झील पर 50 यात्रियों की क्षमता वाली बोट सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के बीच अनुबंध जल्द होगा। यह परियोजना 3.06 करोड़ की है और प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। बोट का संचालन जलयान अधिनियम, 2021 के अनुसार होगा।

गोरखपुर, प्रमख संवाददाता। रामगढ़झील में 50 यात्रियों की क्षमता वाली यात्री बोट सेवा शुरू किए जाने की तैयारी तेज है। संचालन के लिए जल्द ही गोरखपुर विकास प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के बीच अनुबंध होगा। अनुबंध के लिए 14 मई को ही लखनऊ में बैठक होने वाली थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से टल गई। जल्द ही वर्चुअल बैठक की जाएगी। 3.06 करोड़ की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को शासन से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने के साथ ही पहली किस्त के तौर पर 2.19 करोड़ रुपये भी जारी हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की परियोजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी गोरखपुर विकास प्राधिकरण को सौंपी है।
दोनों संस्थाओं के बीच जल्द ही औपचारिक अनुबंध किया जाएगा, जिसमें संचालन, रखरखाव, राजस्व प्रबंधन, परिसंपत्ति नियंत्रण और सुरक्षा मानकों पर निर्णय लिए जाएंगे। प्राधिकरण के मुताबिक बोट का निर्माण, पंजीकरण और संचालन अंतर्देशीय जलयान अधिनियम, 2021 के तहत निर्धारित सुरक्षा और पर्यावरण मानकों के अनुरूप किया जाएगा। साथ ही ब्रांडिंग और विज्ञापन से जुड़े पहलुओं को भी अनुबंध में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने जीडीए से अनुबंध प्रारूप पर शीघ्र सहमति और सुझाव देने को कहा है। ताकि शासन की मंजूरी के बाद धनराशि हस्तांतरण और कार्यान्वयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


