निराश्रित गोशाला कान्हा उपवन का निर्माण कार्य अक्तूबर तक पूरा करें

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर नगर निगम चारपानी ताल नदौर में 2000 निराश्रित गोवंश के लिए कान्हा उपवन का निर्माण कर रहा है। नगर आयुक्त अजय जैन ने निर्माण कार्य का जायजा लिया और अक्तूबर तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस महत्वाकांक्षी योजना में 28.94 करोड़ रुपये की लागत से 70 प्रतिशत भौतिक प्रगति हुई है।

निराश्रित गोशाला कान्हा उपवन का निर्माण कार्य अक्तूबर तक पूरा करें

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निगम गोरखपुर चारपानी ताल नदौर में 2000 निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने के लिए कान्हा उपवन निर्माण करा रहा है। बुधवार को नवागत नगर आयुक्त अजय जैन, जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल एवं अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने निर्माण कार्यो का जाएजा लिया। नगर आयुक्त ने सख्त निर्देश दिए कि अक्तूबर तक कान्हा उपवन गोशाला के सभी निर्माण कार्य पूर्ण कराए।

निर्माण की प्रगति

लगभग 28.94 करोड़ रुपये की स्वीकृत लागत वाली इस महत्वाकांक्षी योजना में अब तक 70 प्रतिशत भौतिक प्रगति दर्ज की जा चुकी है, जबकि वित्तीय प्रगति 75 प्रतिशत रही है। परियोजना का निर्माण कार्य सीएनडीएस एवं मेसर्स श्रीराम कंस्ट्रक्शन लखनऊ से कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सीएण्डडीएस के स्थानिक अभियंता ओम प्रकाश यादव ने नगर आयुक्त को बताया कि परियोजना के अंतर्गत 2000 क्षमता का काऊ शेड, काफ शेड, बर्थ शेड, ऑफिस बिल्डिंग, हे-स्टोर, सर्वेंट क्वार्टर, डिस्पेंसरी, चाफ कटर शेड, फीड स्टोरेज, टॉयलेट ब्लॉक, पम्प हाउस, ट्यूबवेल बोरिंग एवं बाउंड्रीवाल आदि का निर्माण कराया जा रहा है। अधिकांश भवनों का निर्माण 80 से 95 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। परियोजना के लिए अब तक 17.45 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है, जिसके सापेक्ष 13.12 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। कार्य प्रारंभ की तिथि 24 अप्रैल से शुरू हुआ, 23 अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। यादव ने नगर आयुक्त को विश्वास दिलाया कि वे अक्तूबर से पहले ही कार्य पूरा करने का प्रयास करेंगे।

निरीक्षण और संतोष

नगर आयुक्त एवं जीडीए उपाध्यक्ष ने भ्रमण कर निर्माण कार्यो का जाएजा लिया। ऑफिस बिल्डिंग, सर्वेंट क्वार्टर, टॉयलेट ब्लॉक, फीड स्टोर, हे-स्टोर एवं डिस्पेंसरी का प्लास्टर कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं, काफ बर्थ शेड, काफ शेड एवं चाफ कटर शेड का स्ट्रक्चर निर्माण कार्य जारी है। काऊ शेड का प्लिंथ एवं कॉलम कार्य पूरा कर लिया गया है। टॉप बीम का कार्य प्रगति पर है। नगर आयुक्त अजय जैन ने निर्माण कार्यो पर संतोष व्यक्त किया।

सामान्य प्रश्न

कान्हा उपवन का निर्माण कब तक पूरा किया जाएगा?
कान्हा उपवन का निर्माण कार्य 23 अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।