लिफ्ट और एस्केलेटर हर हाल में चालू रखे: अपर महाप्रबंधक
Gorakhpur News - गोरखपुर जंक्शन पर अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट, एस्केलेटर, स्वच्छता और निर्माण परियोजनाओं की गुणवत्ता पर ध्यान देने का निर्देश दिया। यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देने के लिए अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के लिए कहा गया।

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने मंगलवार को गोरखपुर जं. स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। अपर महाप्रबंधक ने गोरखपुर जंक्शन स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक और नौ पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद यात्री सुविधाओं कैब-वे, पे एंड यूज प्रसाधन, पेय जल एवं पार्सल कार्यालय को देखा। अपर महाप्रबन्धक ने स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया। अपर महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर एवं ड्रेनेज की साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या एक और नौ पर लिफ्ट, एस्केलेटर को निरन्तर चालू रखने तथा किसी भी यात्री सुविधा में कमी आने पर तत्काल उसे अटेंड करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
उन्होंने रनिंग रूम के सौन्दर्यीकरण पर भी जोर दिया।निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबन्धक ने स्टेशन पर चल रही निर्माण परियोजनाओं का भी अवलोकन किया और परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि पुनर्विकास हेतु किए जा रहे निर्माण कार्यों के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनका आवागमन सुगम हो।इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन, लखनऊ श्रीमती नीतू, मुख्यालय एवं लखनऊ मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


