Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Irrigation Department Employee Arrested for Molesting Student
छात्रा से छेड़खानी में सिंचाई विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार

छात्रा से छेड़खानी में सिंचाई विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर में रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले में सिंचाई विभाग के कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छात्रा ने आरोप लगाया कि जब वह छत पर जल चढ़ाने गई थी, तब आरोपी ने उसे पकड़कर जोर-जबरदस्ती की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

Nov 02, 2025 12:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में छात्रा से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। आरोप है कि छात्रा जब छत पर जल चढ़ाने गई थी, तभी आरोपी ने पकड़कर जोर-जबरदस्ती की और उसके कपड़े उतारने की कोशिश की। छात्रा के अनुसार, छुड़ाने के दौरान धक्का-मुक्की में उसे चोट भी आई। दर्द से कराहने पर आरोपी वहां से भाग गया। छात्रा के भाइयों ने तुरंत डायल 112 और रामगढ़ताल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छह साल से रह रही थी किराए के मकान में छात्रा पिछले छह साल से अपने दो भाइयों के साथ रामगढ़ताल क्षेत्र के एक किराए के घर में रह रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वह शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। छात्रा ने बताया कि मकान मालिक बाहर रहते हैं और वह हर महीने बैंक खाते में किराया भेज देती है। उसने बताया कि जिस घर में वे रहते हैं, उसके ठीक सामने मकान मालिक का छोटा भाई रहता है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी सिंचाई विभाग में मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाया है। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 (छेड़खानी), 354(बी) के तहत केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।