Gorakhpur News: सेंट जोसेफ स्कूल में आज से अंतरविद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News: गोरखपुर के सेंट जोसेफ स्कूल, गोरखनाथ में 16 और 17 अक्टूबर को गोरखपुर धर्मप्रांत अंतरविद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें 14 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ फादर बेनी करेंगे, जबकि फाइनल 17 अक्टूबर को शाम चार बजे खेला जाएगा। समापन समारोह में पूर्व बिशप थॉमस थिरूटीमट्टम और डीआईजी डॉ. एस. चन्नप्पा विजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगे।

Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सेंट जोसेफ स्कूल, गोरखनाथ में 16 और 17 अक्टूबर को गोरखपुर धर्मप्रांत अंतरविद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें 14 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ फादर बेनी करेंगे। 17 अक्टूबर को शाम चार बजे फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। समापन समारोह में गोरखपुर धर्मप्रांत के पूर्व बिशप थॉमस थिरूटीमट्टम और मुख्य अतिथि डीआईजी डॉ. एस. चन्नप्पा विजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगे। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर थॉमस फिलिप ने दी।

