25 मई से चारकोल प्लांट की एक यूनिट का संचालन शुरू करें
गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। नगर आयुक्त अजय जैन ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिनव
गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। नगर आयुक्त अजय जैन ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के साथ बुधवार को ग्राम सुथनी स्थित 40 एकड़ में विकसित की जा रही इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी सुथनी का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि एनटीपीसी के चारकोल प्लांट को 25 मई से हर हाल में संचालित किया जाए।
निर्देश और निस्तारण
उन्होंने प्लांट से निकलने वाले इनर्ट के निस्तारण के लिए कंपोस्टिंग विकसित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही एमएसडब्ल्यू पीट के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने और एमएसडब्ल्यू प्रोसेसिंग यूनिट की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
प्रगति की समीक्षा
प्रगति की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए परिसर में लगाए गए मियावाकी विधि से किए गए पौधरोपण के उचित रखरखाव और नियमित पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सुथनी परिसर में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन एडमिन ब्लॉक का कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। वहीं 12.09 करोड़ रुपये की लागत से बन रही आंतरिक सड़क एवं नाली निर्माण परियोजना में अब तक करीब 65 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
निर्माण कार्यों की गति
इसके अलावा नगर आयुक्त ने सुथनी में निर्माणाधीन विभिन्न ब्लॉकों एवं अन्य वेस्ट प्रोसेसिंग इकाइयों का कार्य तेजी से पूरा कराने के लिए मुख्य अभियंता को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, मुख्य अभियंता अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी, अवर अभियंता सुलेश यादव भी उपस्थित रहे।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


