एंटी लार्वा स्प्रे व फॉगिंग अभियान शुरू, मेयर ने दिखाई हरी झंडी
Gorakhpur News - गोरखपुर नगर निगम ने डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने एंटी लार्वा स्प्रे, फॉगिंग और डस्टिंग कार्य के लिए टीमों...
गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। संचारी रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए नगर निगम ने डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए बुधवार को विशेष अभियान की शुरुआत की है। महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने एंटी लार्वा स्प्रे, फॉगिंग और डस्टिंग कार्य के लिए टीमों को झंडी दिखा कररवाना किया। इसके पूर्व पिछले शुक्रवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विनय पांडेय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश कुमार और जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने गोलघर से हरी झंडी दिखा कर अभियान का शुभारंभ किया था। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि सभी वार्डों के प्रत्येक मोहल्लों में नियमित रूप से एंटी लार्वा स्प्रे एवं फॉगिंग कराई जाए. ताकि कोई भी क्षेत्र इस कार्य से वंचित न रहे।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश झा, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव, जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे। नगर निगम द्वारा यह अभियान आने वाले हफ्तों तक लगातार जारी रहेगा, जिससे शहर में संचारी रोगों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




