चार माह में उद्योग के लिए तैयार हो जाएगा एक और क्षेत्र
Gorakhpur News - - गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे 62 हेक्टेयर क्षेत्र में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र बुजुर्ग में 62 हेक्टेयर क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र बनाया जा रहा

गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे खजनी इलाके में चार माह बाद एक और औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो जाएगा। बहादुरपुर खुर्द एवं बहादुरपुर बुजुर्ग में 62 हेक्टेयर क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र बनाया जा रहा है, जिसमें 10 हेक्टेयर क्षेत्र की रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। इसके लिए अनिवार्य अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि, इस दौरान भी कोई काश्तकार उपस्थित होकर रजिस्ट्री करेगा तो उसे मुआवजे की राशि तत्काल प्राप्त हो जाएगी। यूपीडा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक कॉरीडोर बना रहा है। इसमें 85 प्रतिशत काश्तकारों ने सहमति के आधार पर रजिस्ट्री कर दी है, जबकि विदेश और अन्य महानगरों में रहने वाले एवं विवादित आराजी में रजिस्ट्री नहीं हो पाई है।
रजिस्ट्री के लिए भू स्वामियों को उपस्थित नहीं होने के कारण प्रशासन ने अब अनिवार्य अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की है। बहादुरपुर बुजुर्ग में 32 गाटों में 1.90635 हेक्टेयर एवं बहादुरपुर बुजुर्ग में 62 गाटों में 8.2038 हेक्टेयर का अधिग्रहण होना है। इसमें भूमि अधिग्रहण के लिए धारा-4 के अंतर्गत अधिसूचना प्रकाशित की गई है। अब निर्धारित एजेंसी के मुआवना के बाद धारा 11 एवं धारा 19 के अंतर्गत गजट प्रकाशन होना है। यूपीडा के अधिशासी अभियंता पीपी वर्मा ने बताया कि बहादुरपुर खुर्द एवं बहादुर पुर बुजुर्ग में जमीन प्राप्त होने के बाद औद्योगिक विकास के कार्य शुरू होंगे। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए बहादुरपुर खुर्द एवं बहादुरपुर बुजुर्ग में शेष 10 हेक्टेयर भूमि के अनिवार्य अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है। चार माह में इस प्रक्रिया को पूरी होने की संभावना है। हिमांशु वर्मा, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


