गोड़धोइया नाला परियोजना को 15 जून से पहले लोकार्पण के लिए तैयार करें : एमडी
Gorakhpur News - गोरखपुर में, आईएएस रविंद्र कुमार ने गोड़धोइला नाला निर्माण परियोजना की समीक्षा की और 38 एमएलडी एसटीपी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि 15 जून से पहले सभी अवशेष कार्य पूर्ण कर लोकार्पण के लिए तैयार रहें। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में आम के पौधे लगाए।
गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के प्रबन्ध निदेशक आईएएस रविन्द्र कुमार ने शनिवार को गोड़धोइला नाला निर्माण परियोजना की समीक्षा की। 38 एमएलडी एसटीपी और 61 एमएमडी एमपीएस का भी निरीक्षण कर उसकी कार्यविधि जांची। अधीक्षण अभियंता रतन सेन सिंह को निर्देशित किया कि 15 जून से पहले परियोजना के सभी अवशेष कार्य पूर्ण कर लोकार्पण के लिए तैयार करें। रविंद्र कुमार, शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोड़धोइया नाला निरीक्षण के मद्देनजर गोरखपुर आए थे। उन्होंने शनिवार को उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) गोरखपुर के मुख्य अभियन्ता (गोरखपुर क्षेत्र) पंकज कुमार यादव एवं निर्माण मण्डल गोरखपुर के अधीक्षण अभियन्ता रतन सेन सिंह से साथ परियोजना का विस्तृत निरीक्षण किया।
संबंधित फर्म को सभी अवशेष गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नव निर्मित 38 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में अभियंताओं संग आम के पौधे लगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अधिशासी अभियन्ता पंकज कुमार, सहायक अभियन्ता हरेन्द्र कुमार, सहायक अभियन्ता विकास दूबे सहित निर्माण खण्ड, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के समस्त जूनियर इंजीनियर एवं संबंधित फर्म के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


