ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरGORAKHPUR:एचयूआरएल स्विच यार्ड का लोकार्पण हुआ

GORAKHPUR:एचयूआरएल स्विच यार्ड का लोकार्पण हुआ

उर्वरक मंत्रालय की संयुक्त सचिव गुरवीन सिद्धू ने शनिवार को हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के खाद कारखाना के 132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र के स्विच यार्ड का लोकार्पण किया। इसके साथ ही...

1/ 2
2/ 2
गोरखपुर मुख्य संवाददाता,गोरखपुर Sun, 15 Mar 2020 12:21 PM
ऐप पर पढ़ें

उर्वरक मंत्रालय की संयुक्त सचिव गुरवीन सिद्धू ने शनिवार को हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के खाद कारखाना के 132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र के स्विच यार्ड का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने कारखाने का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का भी जाएजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय से निर्माण कार्य पूर्ण हो, इसमें कोई कोताही न बरती जाए। 


खाद कारखाना
एचयूआरएल का दावा 85 फीसदी काम पूरा, समय से बन कर तैयार होगा कारखाना
उर्वरक मंत्रालय की संयुक्त सचिव गुरवीन सिद्धू ने काम की गति तेज करने के दिए निर्देश

लोकार्पण के लिए भारत सरकार के प्रमुख सचिव छबीलेंद्र राउल को भी कार्यक्रम में शामिल होना था। लेकिन दिल्ली में आवश्यक बैठक के कारण उनका आगमन रद्द हो गया। फिलहाल दौरे पर आईं संयुक्त सचिव गुरवीन सिद्धू ने कारखाने का निरीक्षण किया। एचयूआरएल के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि कारखाने के निर्माण का कार्य तकरीबन 85 फीसदी तक पूर्ण कर लिया गया है। कुछ मशीने आ रहीं हैं जो रास्ते में है जिन्हें अप्रैल माह में इंस्टाल करा लिया जाएगा। निदेशक अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करा लिया जाएगा। निर्माण कार्य पूर्ण करने की डेड लाइन फरवरी 2021 हैं लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिसंबर 2020 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मार्च 2021 से उत्पादन कार्य शुरू हो जाएगा। संयुक्त सचिव ने प्रीलिंग टॉवर समेत सभी निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अपनी उत्सुकता शांत की। काम की रफ्तार से संतुष्ट नजर आई, हालांकि उन्होंने मौसम को देखते हुए कहा कि कर्मचारियों की संख्या बढ़ा कर कार्य की गति को और तेज करें। उन्होंने मशीनों के इंस्टालेशन का काम भी देखा। निरीक्षण के समय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीके दीक्षित समेत एचयूआरएल के कई अफसर मौजूद रहे। संयुक्त सचिव गुरवीन सिद्धू और एचयूआरएल के निदेशक अरुण कुमार गुप्ता शनिवार की सुबह दिल्ली से गोरखपुर पहुंचे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें