Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Hosts Subhash Chandra Agarwal Memorial Hockey Gold Cup Final
हॉकी के फाइनल मुकाबले में एमके स्पोर्टिंग और स्पोर्ट्स कॉलेज विजेता

हॉकी के फाइनल मुकाबले में एमके स्पोर्टिंग और स्पोर्ट्स कॉलेज विजेता

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर, निज संवाददाता। युवा चेतना समिति के तत्वावधान में आयोजित सुभाष चंद्र अग्रवाल स्मृति बालक-बालिका हॉकी गोल्ड कप का फाइनल म

Aug 31, 2025 09:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, निज संवाददाता युवा चेतना समिति के तत्वावधान में आयोजित सुभाष चंद्र अग्रवाल स्मृति बालक-बालिका हॉकी गोल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार को एमएसआई इंटर कॉलेज मैदान में खेला गया। बालक वर्ग के फाइनल में मौलाना आजाद हॉकी क्लब और एमके स्पोर्टिंग देवरिया के बीच रोमांचक मैच हुआ, जिसमें ट्राई ब्रेकर में 5-4 से एमके स्पोर्टिंग विजेता घोषित हुआ। महिला वर्ग के फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने रिजनल स्टेडियम गोरखपुर को 2-0 से हराकर खिताब जीता। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीडीयू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन रहीं, जबकि अध्यक्षता समिति अध्यक्ष मांधाता सिंह ने की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें