गोरखपुर: होली पर हाई अलर्ट पर रहेंगे अस्पताल, 160 बेड रिजर्व

Mar 04, 2026 08:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - देश में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। होली पर्व पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिले के सभी प्रमुख अस्पतालों की इमर्जेंसी सेवाएं 24 घंटे सक्रिय है। एसीएमओ आरसीएच डॉ एके चौधरी ने कैम्पियरगंज व जंगल कौड़िया, डिप्टी सीएमओ डॉ अश्वनी चौरसिया ने चरगांवा, भटहट व पिपराईच तथा….

गोरखपुर: होली पर हाई अलर्ट पर रहेंगे अस्पताल, 160 बेड रिजर्व

देश में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। होली पर्व पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिले के सभी प्रमुख अस्पतालों की इमर्जेंसी सेवाएं 24 घंटे सक्रिय है। जिले के सरकारी अस्पतालों में 160 बेड रिजर्व हैं। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि जिले में डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश को रद्द कर दिया गया है। 22 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र(सीएचसी) पर 110 बेड रिजर्व किए गए हैं। हर सीएचसी में एक एम्बुलेंस तैनात रहेगी। हर सीएचसी में पांच-पांच बेड रिजर्व किए गए हैं। बीआरडी मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर और जिला अस्पताल में 20-20 बेड रिजर्व किए गए हैं। एयरपोर्ट स्थित 100 बेड वाले टीबी अस्पताल में 10 बेड रिजर्व है।

बता दें कि मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ रामकुमार जायसवाल व सीएमओ डॉ राजेश झा ने, जबकि जिला अस्पताल में एसआईसी डॉ आरपी गौतम और सीएमओ ने संयुक्त तौर पर तैयारियां देखीं थी। सीएमओ ने पिपरौली सीएचसी का निरीक्षण किया। एसीएमओ आरसीएच डॉ एके चौधरी ने कैम्पियरगंज व जंगल कौड़िया, डिप्टी सीएमओ डॉ अश्वनी चौरसिया ने चरगांवा, भटहट व पिपराईच तथा डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश ने खोराबार, ब्रह्मपुर व चौरीचौरा स्थित ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों की इमर्जेंसी सेवाओं का जायजा लिया।

सीएमओ ने पिपरौली सीएचसी के निरीक्षण के दौरान सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। इमर्जेंसी में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों की जांच की। सीएचसी अधीक्षक डॉ शिवानंद मिश्रा को निर्देश दिया कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण सेवा देने का प्रयास करना है। अति आवश्यक होने पर ही मरीज को रेफर करना है। यथासंभव मरीज को सरकारी एम्बुलेंस से ही रेफर किया जाना चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।