जिला अस्पताल में लगा दिल के मरीज को टेनेक्टा प्लस, बची जान

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर के जिला अस्पताल में हार्ट अटैक से पीड़ित एक मरीज की जान टेनेक्टा प्लस इंजेक्शन लगाकर बचाई गई। यह इंजेक्शन 40 हजार रुपए का है, लेकिन शासन द्वारा मुफ्त उपलब्ध कराया गया। गंभीर स्थिति में आए मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया है। हाल के दिनों में आधा दर्जन मरीजों को यह इंजेक्शन दिया गया है।

जिला अस्पताल में लगा दिल के मरीज को टेनेक्टा प्लस, बची जान

गोरखपुर। जिला अस्पताल में हार्ट अटैक से पीड़ित मरीज को टेनेक्टा प्लस इंजेक्शन लगाकर जान बचाई गई। इस इंजेक्शन की कीमत करीब 40 हजार रुपए है। इसे शासन की तरफ से फ्री में मरीजों के लिए मुहैया कराया गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि पादरी बाजार निवासी मरीज को गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने तत्काल इंजेक्शन देकर इलाज शुरू किया। जिला अस्पताल में हाल के दिनों में अब तक आधा दर्जन मरीजों को यह इंजेक्शन लगाया जा चुका है। गुरुवार को भर्ती मरीज का इलाज आइसीयू में चल रहा है। हृदय रोग विभाग के विशेषज्ञ डॉ. रोहित गुप्ता ने बताया कि शासन की ओर से उपलब्ध कराए गए जीवनरक्षक इंजेक्शन का लाभ गंभीर मरीजों को दिया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।