Gorakhpur News: स्वास्थ्यकर्मियों को लगा इंफ्लूएंजा का टीका

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गोरखपुर में स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाई है। 27 स्वास्थ्यकर्मियों को इन्फ्लुएंजा का टीका लगाया गया है। बुखार, खांसी आदि लक्षणों के साथ रोगियों की पहचान की जाएगी। अस्पतालों में बेड आरक्षित किए जा चुके हैं और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Gorakhpur News: स्वास्थ्यकर्मियों को लगा इंफ्लूएंजा का टीका

Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। महिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार झा ने बताया कि चिकित्सकों समेत 27 स्वास्थ्यकर्मियों को इन्फ्लुएंजा का टीका लगाया गया है। इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से टीके उपलब्ध कराए गए थे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर और टीके मंगाए जाएंगे। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने एम्स, बीआरडी, जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी-पीएचसी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, सिरदर्द, बदन दर्द और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों वाले रोगियों की पहचान व आवश्यक जांच कराने को कहा गया है।लोगों

से भीड़ में सावधानी, मास्क और हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखने की अपील की गई है। महिला अस्पताल में 10 बेड का स्वाइन फ्लू वार्ड तैयार किया गया है। इससे पहले जिला अस्पताल में 14 और बीआरडी मेडिकल कालेज में 20 बेड आरक्षित किए जा चुके हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: स्वास्थ्यकर्मियों को लगा इंफ्लूएंजा का टीका