नगर निगम के वार्डो में लगे 36000 से अधिक पौधे

नगर निगम के वार्डो में लगे 36000 से अधिक पौधे

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर हरित गोरखपुर-स्वच्छ गोरखपुर अभियान के तहत नगर निगम के सभी 80 वार्डो में पौधरोपण किया गया। नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर 36,000 से...

Jul 10, 2025 09:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर बुधवार को हरित गोरखपुर-स्वच्छ गोरखपुर अभियान के तहत नगर निगम के सभी 80 वार्डो में पौधरोपण अभियान चला। इस अभियान में स्थानीय पार्षद से लेकर निगम अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवा, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, निरंकार सिंह, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, डॉ रोबिन चंद्रा समेत नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने विभिन्न पार्को में पौधरोपण किया। बेतियाहाता प्रेमचंद पार्क में विश्वजीत त्रिपाठी, दिग्विजयनगर वार्ड में ऋषि मोहन वर्मा, शाहरपुर में पूर्व पार्षद चंद्रशेखर सिंह, महादेव झारखण्डी टुकड़ा नम्बर 2 में उपेंद्र, रानीडीहा में रीता देवी, चरगांवा में सरोज पासवान, नकहा में शशांक, माधव नगर में संतोष, अशोक नगर में रीना यादव, डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर में उप सभापति धर्मदेव चौहान, संझाई में अभिषेक, हनुमंत नगर में रंजुला रावत, शिवपुर में रीतेश समेत सभी वार्डो, नगर निगम के परियोजना परिसरों में जनसहयोग के साथ 36000 से अधिक पौधे लगाए गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।