Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Fraudster Arrested for Cheating 2 Lakh in Fake Land Sale
जमीन बेचने के नाम पर 1.99 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

जमीन बेचने के नाम पर 1.99 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर में तिवारीपुर पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी करने वाले चंदन सिंह को गिरफ्तार किया है। पीड़ित विश्वजीत सिंह ने उसे पैसे ट्रांसफर किए थे, लेकिन जब जमीन गिरवी होने की बात पता चली, तो आरोपी ने धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Feb 10, 2026 02:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता जमीन बेचने के नाम पर करीब दो लाख रुपये की ठगी करने वाले जालसाज को तिवारीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बैंक में बंधक जमीन को फ्री बताकर एडवांस रकम ली थी। जब पीड़ित को ठगी का पता चला और उसने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि सूरजकुंड के सिधारीपुर निवासी विश्वजीत सिंह ने मोहल्ले में रहने वाले चंदन सिंह से जमीन खरीदने को लेकर संपर्क किया था। चंदन सिंह ने अपने रिश्तेदार बृज बिहारी, निवासी भुसवल सुभाष चंद्र बोस, थाना बांसगांव की जमीन दिलाने का झांसा दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जमीन दिखाने के बाद सौदा तय हुआ और एडवांस राशि की मांग की गई। आरोप है कि 17 जुलाई 2025 को विश्वजीत सिंह ने चंदन के कहने पर चंदन के रिश्तेदार के बैंक खाते में 1.99 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। शेष रकम बैनामा के समय देने की बात तय हुई थी। इसके बाद आरोपी लगातार टालमटोल करने लगा। जब पीड़ित ने जमीन की स्थिति की जानकारी कराई तो पता चला कि उक्त जमीन पहले से बैंक में गिरवी रखी गई है और उस पर लोन चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपनी जमा रकम वापस मांगी तो चंदन सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने तिवारीपुर थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने सोमवार को आरोपी चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।