आधुनिक मत्स्य पालन से उत्पादन बढ़ाने की ली जानकारी

Feb 28, 2026 10:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर के 50 मत्स्य पालकों ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मीन महोत्सव 2026 में भाग लिया। कार्यक्रम में मत्स्य पालन, मोती पालन, और रोग प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। किसानों ने नई तकनीकों की जानकारी ली, जिससे उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने में मदद मिलेगी।

आधुनिक मत्स्य पालन से उत्पादन बढ़ाने की ली जानकारी

गोरखपुर, निज संवाददाता। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मीन महोत्सव 2026 में गोरखपुर के 50 मत्स्य पालकों ने प्रतिभाग किया। 27-28 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में मत्स्य पालन, मोती पालन, रंगीन मछली पालन, मत्स्य रोग प्रबंधन, उच्च गुणवत्ता के मत्स्य बीज, आहार प्रबंधन एवं जल गुणवत्ता संरक्षण जैसे विषयों पर विशेषज्ञों, विज्ञानियों एवं प्रगतिशील मत्स्य पालकों ने अपने अनुभव साझा किए। जनपद के किसानों ने विशेष रूप से रोग नियंत्रण, बीज चयन एवं पोषण प्रबंधन संबंधी सत्रों में रुचि दिखाई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार राम ने बताया कि प्रतिभागियों ने प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन कर नवीन उपकरणों एवं उन्नत तकनीकों की जानकारी ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे वह उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ लागत में कमी लाने के उपाय अपना सकेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।