ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरGorakhpur Festival 2021:10 से 13 जनवरी तक होगा खेलों का आयोजन

Gorakhpur Festival 2021:10 से 13 जनवरी तक होगा खेलों का आयोजन

गोरखपुर महोत्सव के अन्तर्गत इस बार 10 से 13 जनवरी तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस बार सिर्फ जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं ही होंगी। महोत्सव के अन्तर्गत यह आयोजन सिर्फ चार दिनों तक ही चलेगा।...

Gorakhpur Festival 2021:10 से 13 जनवरी तक होगा खेलों का आयोजन
गोरखपुर निज संवाददाता ,गोरखपुरThu, 31 Dec 2020 09:49 AM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर महोत्सव के अन्तर्गत इस बार 10 से 13 जनवरी तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस बार सिर्फ जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं ही होंगी। महोत्सव के अन्तर्गत यह आयोजन सिर्फ चार दिनों तक ही चलेगा। सभी प्रतियोगिताएं रीजनल स्टेडियम में होंगी। 
गोरखपुर महोत्सव 
इस बार सिर्फ चार दिन ही होगा खेलों का आयोजन 
इस बार सिर्फ जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं का ही होगा आयोजन 

पिछले वर्षों में पांच दिनों तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता था। इसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं भी होती थीं। लेकिन कोरोना को देखते हुए आयोजन समिति पहले ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं निरस्त करने का निर्णय ले चुकी है। अब आयोजन का प्रारूप भी चार दिनों का ही तैयार किया गया है। खिलाड़ियों और टीमों को निर्धारित समय पर भेजने के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और बीएसए आदि अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। 
इस दिन आयोजित होंगे यह खेल 
10 एवं 11 जनवरी को बालक वर्ग में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। टेबल टेनिस बालक वर्ग में 10 को और बालिका वर्ग में 11 जनवरी को होगा। बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी और विकलांग ट्राई रेस प्रतियोगिता बालक वर्ग में 12 जनवरी को होगी। खो-खो प्रतियोगिता बालक वर्ग में 12 व 13 जनवरी को होगी। बालिका वर्ग में बैडमिंटन, कुश्ती व कबड्डी प्रतियोगिता 13 को होगी। सभी प्रतियोगिताएं रीजनल स्टेडियम में सुबह 9 बजे से शुरू होंगी। 
हाफ मैराथन पर मंथन
हाफ मैराथन को लेकर अभी असमंजस की स्थिति है। हाफ मैराथन के आयोजन और उसके प्रारूप पर आयोजन समिति द्वारा गुरुवार को मंथन किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया जाएगा कि हाफ मैराथन कितने वर्गों में होगा। 

‘‘कोरोना के कारण इस बार सिर्फ जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं का ही आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं निरस्त कर दी गई हैं।यह आयोजन सिर्फ चार दिन का होगा।’’
अरुणेंद्र कुमार पांडेय, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें