गोरखपुर मंडल के 451 केंद्रों पर 5394 टन गेहूं खरीद
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News - गोरखपुर मंडल में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में 1113 किसानों से 5394.06 टन गेहूं की खरीद की गई है। सहजनवा मंडी में सभी खरीद केंद्रों की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। किसानों ने एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण में समस्याओं की शिकायत की, जैसे कि ID न बनना और 'फिट टू सेल' मात्रा शून्य दिखना।
गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर मंडल में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजना के तहत अब तक मंडल में 1113 किसानों से कुल 5394.06 टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। सोमवार को सम्भागीय खाद्य नियंत्रक अनुज मलिक ने सहजनवा मंडी स्थित क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। गोरखपुर मंडल में 30 मार्च से गेहूं खरीद जारी है। मंडल में कुल 451 स्वीकृत क्रय केंद्रों के माध्यम से पंजीकृत किसानों से 2585 रुपये प्रति कुंतल की दर पर खरीद की जा रही है। इनमें गोरखपुर में 120, महराजगंज में 164, देवरिया में 98 तथा कुशीनगर में 77 केंद्र संचालित हैं। सोमवार को सहजनवा केंद्र पर निरीक्षण के लिए पहुंची सम्भागीय खाद्य नियंत्रक अनुज मलिक को बताया गया कि 09 किसानों से 46.20 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। जिसमें से 04 किसानों को भुगतान किया जा चुका है। वहीं, मंडी परिसर प्रथम केंद्र पर 05 किसानों से 27.5 मीट्रिक टन और द्वितीय केंद्र पर 16 किसानों से 72.1 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। खरीदे गए गेहूं को निर्धारित डिपो तक भेजा जा रहा है।
एग्रीस्टैक पोर्टल की दिक्कतें किसानों के लिए चुनौती
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर समस्याएं भी जानीं। किसानों ने एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण में आ रही दिक्कतों की शिकायत की। प्रमुख समस्याओं में एक गांव के सभी गाटों का न जुड़ पाना बताया। यह भी कहा कि चकबंदी/एहतमाली गांवों के किसानों की आईडी न बनना और पंजीकरण के बावजूद ‘फिट टू सेल’ मात्रा शून्य दिखना शामिल है। अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी रह सके।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


