गर्मी पैकेज : गर्मी बढ़ते ही बिजली की डिमांड 700 एमवीए तक पहुंची

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

इस वर्ष अब तक की सबसे ज्यादा दर्ज की गई मांग आधा मई और जून

गर्मी पैकेज : गर्मी बढ़ते ही बिजली की डिमांड 700 एमवीए तक पहुंची

गोरखपुर, निज संवाददाता। मई माह में अभी गर्मी बढ़ने की शुरुआत हुई है और बिजली आपूर्ति की मांग अनुमान से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। रविवार को रात 12 बजे तक बिजली की डिमांड 700 एमवीए तक पहुंच गई। यह इस वर्ष की अब तक की सबसे ज्यादा मांग दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार सबसे अधिक बिजली की मांग शाम पांच बजे से रात के एक बजे तक है। विभाग इसे गर्मी के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत से भी जोड़ कर देख रहा है। दरअसल, आधा मई बीतने के बाद गर्मी का ताप अब दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

इसकी वजह से घरों और कार्यालयों में पंखा, एसी, कुलर आदि का उपयोग भी बढ़ गया है। इसके साथ गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी के कारण लोग इंडक्शन और इलेक्ट्रिक वाहन का भी प्रयोग कर रहे हैं। विभाग के मुताबिक, सामान्य दिनों में जिस बिजली की मांग 460 एमवीए होती थी वह अब बढ़ कर 700 एमवीए तक पहुंच गई है। इस बारे में विद्युत विभाग के अभियंताओं का कहना है कि उपभोक्ता गर्मी में इलेक्ट्रानिक उपकरणों का प्रयोग कर ही रहे हैं। वहीं गैस किल्लत और पेट्रोल-डीजल की कमी के कारण इंडक्शन और ईवी की तरफ भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसकी वजह से भी बिजली की मांग अभी से ही 700 एमवीए तक पहुंच गया है। मोहद्दीपुर पारेषण उपखंड के सहायक अभियंता अभय प्रताप ने बताया कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी बिजली आपूर्ति की डिमांड और बढ़ने की संभावना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।