फायरिंग की आरोपी अंशिका का हिस्ट्रीशीटर साथी गिरफ्तार
Gorakhpur News - गोरखपुर में, अस्पताल के मैनेजर विशाल मिश्रा से रंगदारी मांगने और ना देने पर अंशिका सिंह और उसके साथियों ने फायरिंग की। इसमें विशाल के चालक को गोली लगी। अंशिका को पकड़ लिया गया, जबकि उसके साथी अर्जुन और बंटी पहले से जेल में हैं। हाल ही में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर शिवम सिंह को भी गिरफ्तार किया।

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता हॉस्पिटल के मैनेजर विशाल मिश्रा से रंगदारी मांगने और रुपये न देने पर सिंघड़ियां मॉडल शॉप के पास की गई जानलेवा फायरिंग के मामले में पुलिस ने अंशिका सिंह के एक और साथी हिस्ट्रीशीटर शिवम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपित अंशिका सिंह, अर्जुन वर्मा, बंटी वर्मा पहले से जेल में है। शिवम फरार चल रहा था।घटना 20 जनवरी की है। सूबा बाजार निवासी विशाल मिश्रा से हरपुर बुदहट की रहने वाली अंशिका सिंह ने रंगदारी मांगी थी। रुपये न देने पर उसने अपने साथियों अर्जुन वर्मा और बंटी वर्मा के साथ मिलकर सिंघड़ियां मॉडल साहब के पास विशाल को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी।
गोली विशाल के चालक जंगल सिकरी निवासी अमिताभ निषाद को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से विशाल मिश्रा ने अंशिका सिंह को पिस्टल के साथ पकड़ लिया और कैंट थाना पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजवा दिया था। वहीं, घटना में शामिल देवरिया के बरहज वार्ड नंबर-23 निवासी अर्जुन वर्मा फरार चल रहा था। कैंट थाना पुलिस ने उसे भी जेल भेजवा दिया था। अब देवरिया के मदनपुर थाना क्षेत्र के भदीला निवासी व हिस्ट्रीशीटर शिवम सिंह भी पकड़ा गया । इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। उस पर आठ मुकदमे दर्ज हैं।वीडियो कॉल करके जाल में फंसाती थी अंशिकाइंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती करने के बाद अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा वीडियो कॉल करके पुलिसकर्मियों और व्यापारियों को अपने जाल में फंसाती थी। बाद में दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देकर धनउगाही करती थी। अयोध्या में तैनात रहे सीओ सहित शहर में तैनात 15 पुलिसकर्मी उसके जाल में फंसे थे।बोले सीओ कैंटघटना में वांछित चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया है। अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।- अरुण कुमार यश, एएसपी (सीओ कैंट)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


