Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Electricity Workers Protest Privatization for 259 Days
तिरंगा लेकर निजीकरण के विरोध में सभा करेंगे बिजली कर्मी

तिरंगा लेकर निजीकरण के विरोध में सभा करेंगे बिजली कर्मी

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर में संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजली कर्मियों ने 259 वें दिन निजीकरण के विरोध में सभा और प्रदर्शन जारी रखा। समिति ने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में बिजली व्यवस्था में सुधार हो रहा है, इसलिए...

Aug 13, 2025 07:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर। संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को लगातार 259 वें दिन बिजली कर्मियों ने निजीकरण के विरोध में सभा और प्रदर्शन जारी रखा। संघर्ष समिति ने कहा कि योगी सरकार के विगत आठ साल के कार्यकाल के दौरान प्रदेश की बिजली व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है ऐसे में निजीकरण का प्रस्ताव लाकर बिजली व्यवस्था पटरी से उतारने की कोशिश पर तुरंत विराम लगना चाहीए। समिति ने तय किया कि निजीकरण के विरोध में 14 अगस्त को बिजली कर्मी तिरंगा रैली निकालेंगे और तिरंगा लेकर निजीकरण के विरोध में सभा करेंगे। इस दौरान संघर्ष समिति के पदाधिकारी सीबी उपाध्याय, इस्माइल खान, पुष्पेन्द्र सिंह, जीवेश नन्दन , जितेन्द्र कुमार गुप्त, अमित यादव , विजय सिंह, प्रभुनाथ प्रसाद, संगमलाल मौर्य, संदीप श्रीवास्तव, विमलेश पाल, राकेश चौरसिया, विजय बहादुर सिंह, करुणेश त्रिपाठी, राजकुमार सागर, ओम गुप्ता, सत्यव्रत पांडेय आदि मौजूद रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें