Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Electricity Department Converting Smart Meters to Prepaid Connections
दूसरे स्लॉट में 50 हजार स्मार्ट मीटर होंगे प्रीपेड

दूसरे स्लॉट में 50 हजार स्मार्ट मीटर होंगे प्रीपेड

संक्षेप: Gorakhpur News - बिजली निगम ने पहले स्लॉट में 47 हजार मीटरों को किया था प्रीपेड उपभोक्ता ऐप

Wed, 5 Nov 2025 02:21 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, निज संवाददाता। बिजली निगम जिले में लगे स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में तब्दील कर रहा है। निगम ने पहले स्लॉट में करीब 47 हजार कनेक्शन को प्रीपेड किया था। अब नवंबर में करीब 50 हजार कनेक्शन को प्रीपेड में बदलने की तैयारी चल रही है। बिजली निगम दिसम्बर तक करीब 1.44 लाख उपभोक्ताओं के कनेक्शन को प्रीपेड में तब्दील करने की योजना पर काम कर रहा है। जिले में करीब 1.85 लाख उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। बिजली निगम इन्ही स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में तब्दील करेगा। बिजली निगम ने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट यूपीसीएल और पीयूवीवीएनएल स्मार्ट बिल ऐप भी लांच किए हैं जिनके जरिए उपभोक्ता अपने प्रीपेड कनेक्शन को रिचार्ज कर सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ये ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऐप में रोज की बिजली की खपत देखने की भी सुविधा होगी। बिजली निगम ने ऐप डाउनलोड करने के लिए अपने बिल पेमेंट काउंटर पर स्कैनर भी लगाया है। वर्जन- चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड किया जा रहा है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ऐप भी लांच किए गए हैं। जिनके जरिए उपभोक्ता रिचार्ज के साथ बिजली उपभोग और बैलेंस की जानकारी ले सकेंगे। -आशुतोष श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता, वितरण