Gorakhpur News: चार पालतू कुत्तों का पोर्टल पर पंजीकरण

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गोरखपुर में नगर निगम की वेबसाइट पर डॉग रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू किया गया है, जिसमें अब तक चार लोगों ने अपने कुत्तों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार के अनुसार, जागरूकता बढ़ने पर अधिक लोग पंजीकरण कराएंगे। बिल्लियों और खरगोशों के लिए कोई रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है।

Gorakhpur News: चार पालतू कुत्तों का पोर्टल पर पंजीकरण

Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम की वेबसाइट पर शुरू किए गए डॉग रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अब तक चार लोगों ने ही अपने कुत्तों का ही ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। बिल्ली और खरगोश का एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं है। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि पोर्टल की शुरुआत अभी हुई है, इसलिए लोगों में जागरूकता बढ़ने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल चार पालतू कुत्तों का पंजीकरण हुआ है। आने वाले दिनों में प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोग अपने पालतू पशुओं का पंजीकरण कराएंगे, जिससे उनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी होगी। नगर निगम ने पालतू कुत्तों के साथ-साथ बिल्ली और खरगोश के पंजीकरण की भी व्यवस्था की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur News: चार पालतू कुत्तों का पोर्टल पर पंजीकरण