Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज से 12 निराश्रित कुत्तों का पकड़ा, नसबंदी और टीकाकरण करा लौटेंगे

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गोरखपुर, नगर निगम की डॉग कैचिंग टीम ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 12 निराश्रित कुत्तों को पकड़ा है। यह अभियान मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुरोध पर चलाया गया। कुत्तों की नसबंदी और एंटी रेबीज टीकाकरण के बाद उन्हें परिसर में छोड़ा जाएगा। नगर निगम ने अब तक 10,427 कुत्तों का टीकाकरण और नसबंदी की है।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज से 12 निराश्रित कुत्तों का पकड़ा, नसबंदी और टीकाकरण करा लौटेंगे

Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय नगर निगम की डॉग कैचिंग टीम ने गुरुवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में विशेष अभियान चलाकर 12 निराश्रित कुत्तों को पकड़ा। करीब एक घंटे तक चले अभियान में वार्डों और स्टाफ कार्यालय के आसपास घूम रहे कुत्तों का रेस्क्यू किया गया। इन सभी कुत्तों की नसबंदी और एंटी रेबीज टीकाकरण के बाद उन्हें दोबारा मेडिकल कॉलेज परिसर में छोड़ा जाएगा।

अभियान का कारण

नगर निगम की छह सदस्यीय डॉग कैचिंग टीम ने यह अभियान मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुरोध पर चलाया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन लंबे समय से परिसर में निराश्रित कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंता जता रहा था। इसके बाद नगर निगम ने कुत्तों को पकड़कर एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर भेजा, जहां उनकी नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

नसबंदी और टीकाकरण का आंकड़ा

नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी रोबिन चंद्रा के मुताबिक 19 मार्च 2025 से अब तक 10,427 निराश्रित कुत्तों की नसबंदी और एंटी रेबीज टीकाकरण कराया जा चुका है। पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) कार्यक्रम के तहत कुत्तों को नसबंदी और टीकाकरण के बाद उसी क्षेत्र में छोड़ा जाता है। ताकि उनकी संख्या नियंत्रित होने के साथ रेबीज की रोकथाम भी हो सके।

पालतू कुत्तों का पंजीकरण

नगर निगम की वेबसाइट पर शुरू किए गए डॉग रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अब तक चार लोगों ने ही अपने कुत्तों का ही ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। बिल्ली और खरगोश का एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं है। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि पोर्टल की शुरुआत अभी हुई है, इसलिए लोगों में जागरूकता बढ़ने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल चार पालतू कुत्तों का पंजीकरण हुआ है। आने वाले दिनों में प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोग अपने पालतू पशुओं का पंजीकरण कराएंगे, जिससे उनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी होगी। नगर निगम ने पालतू कुत्तों के साथ-साथ बिल्ली और खरगोश के पंजीकरण की भी व्यवस्था की है।

प्रश्नोत्तरी

नगर निगम की डॉग कैचिंग टीम ने कितने कुत्तों को पकड़ा?
नगर निगम की डॉग कैचिंग टीम ने 12 निराश्रित कुत्तों को पकड़ा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।